Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

वेरका ने पशु खुराक के दाम 80-100 रुपए प्रति क्विंटल घटाये - सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Updated on Tuesday, July 07, 2020 11:24 AM IST

चंडीगढ़। कोविड-19 महामारी और कफ्र्यू /लॉकडाउन के चलते डेयरी उद्योग पर पड़े बुरे प्रभावों के चलते वेरका ने एक बार फिर से पंजाब के किसानों को राहत पहुंचाते हुए पिछले दो महीनों में दूसरी बार पशु खुराक के दाम घटाने का फैसला किया।
सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए पशु खुराक का दाम 80-100 रुपए प्रति क्विंटल घटा दिया है। इस कदम से दूध उत्पादकों को रोजाना करीब 3 लाख रुपए का वित्तीय लाभ होगा।

(SUBHEAD)
स. रंधावा ने बताया कि वेरका द्वारा सीधे तौर पर दाना मंडियों में से मक्के की खरीद शुरू की गई है। वेरका द्वारा मंडी में जाकर सीधी खरीद करने से जहाँ वेरका को बढिय़ा गुण का मक्का प्राप्त हुआ है वहीं किसानों को भी पैदावार के वाजिब दाम मिलने शुरू हो गए हैं। सहकारिता मंत्री ने कहा कि पशु खुराक के दाम में कटौती के कारण खुराक के गुण से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाता जिससे दुधारू पशूओं की उत्पादकता क्षमता बनी रहती है।
स. रंधावा ने कहा कि दूध उत्पादक वेरका की प्रगति का मुख्य आधार हैं और साथ ही कृषि के सहायक धंधे के तौर पर डेयरी उद्योग ही सबसे बढिय़ा प्रफुल्लित हुआ है। उन्होंने दूध उत्पादकों को विश्वास दिलाया कि कोविड के कारण सरकारी राजस्व में आई भारी गिरावट के बावजूद राज्य सरकार किसानों का पूरा ध्यान रख रही है और आने वाले समय में भी उनका पूरा ध्यान रखेगी।
मिल्कफैड के चेयरमैन कैप्टन हरमिन्दर सिंह ने बताया कि वेरका किसानों का अपना संस्थान है जोकि दूध उत्पादकों के हितों के लिए हमेशा से काम करता आ रहा है और करता रहेगा। वेरका द्वारा दूध उत्पादकों के दूध की खरीद ही नहीं की जाती बल्कि दूध उत्पादकों के लिए बढिय़ा गुणवत्ता की पशु खुराक वाजिब दरों पर मुहैया करवाई जाती है। वेरका द्वारा डेयरी किसानों को तकनीकी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं जैसे कि डेयरी किसानों के पशूओं के लिए चिकित्सा सुविधा और सस्ती दवाएँ, बढिय़ा गुण का वीर्य, कृत्रिम गर्भदान सेवाएं और उच्च गुण का बीज सस्ते दामों पर पहुँचाया जाता है।
मिल्कफैड के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा ने कहा कि पिछले कुछ समय से पूरी दुनिया कोरोना का कहर बर्दाश्त कर रही है जिससे हर वर्ग के उद्योगों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कहर के चलते डेयरी किसानों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। इस मुश्किल घड़ी में वेरका ने किसानों को राहत प्रदान की और उनको आर्थिक पक्ष से सहारा देने के लिए पहले मई महीने में पशु खुराक के दाम घटाये और अब दो महीनों के बाद दूसरी बार फिर से दाम घटाने का फैसला किया गया।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X