Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जीरकपुर में द हरमीटेज पार्क सोसाईटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Updated on Saturday, July 04, 2020 18:21 PM IST

जीरकपुर। ढकौली के के-ऐरिया रोड स्थित दी हरमीटेज पार्क सोसाईटी के रेजीडेंट्स के सब्र का बांध शनिवार सुबह तीन बजे उस समय टूट गया जब बिजली गुल होने के कारण रजिडेंट्स और उनके परिजनों को गर्मी के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिल्डर की मैनटेनेंस टीम द्वारा जैनसेट में डीजल को उपलब्ध नहीं करवाने के चलते रेजीडेंट्स में गुस्सा और फूट पड़ा और सुबह होने तक पूरी सोसाईटी रेजीडेंट्स ने बिल्डर आफिस का घेराव कर दिया।

(SUBHEAD)
रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे आदित्य च ौहान ने बताया कि दिसम्बर 2019 तक यह रेजीडेंस प्रोजेक्ट पूरा होना था जो कि अब तक पूरा नहीं हुआ जिसके चलते यहां के निवासियों को काफी सुविधाओं से समझौता करना पड़ रहा है। आदित्य ने बताया कि रेजीडेंट्स को पिछले दो सालो से कल्ब हाऊस की सुविधायें प्राप्त नहीं हुई है जबकि अपने सेल्स प्रोमोशन में बिल्डर ने कल्ब हाऊस और अन्य सुविधाओं के सब्ज बाग दिखा कर अपने लगभग सारे फ्लैट्स तक बेच डाले परन्तु कल्ब हाऊस को रेजिडेंट्स को नहीं सौंपा है और अपने अन्य प्रोजेक्ट्स का आफिस वहीं से चला रहा है।

(MOREPIC1) 
एक अन्य रेजिडेंट मयंक ने बताया यहां रह रहे लोगों ने अपने जीवन भर की कमाई खर्च कर लाखों रुपये से अपने सपनो के घरों को संजोया है परन्तु बिल्डर के रवैये के चलते अब सभी रेजीडेंट्स आहत है। उन्होनें बताया कि करीब 280 परिवार सोसाईटी में रह रहें जिनके लिये पार्किंग मैनेजमेंट का उचित प्रावधान नहीं किया गया है जो कि कभी भी किसी बढ़ी दुर्घाटना को अंजाम दे सकती है। उन्होनें आरोप लगाया कि बिल्डर ने 4बीएचके फ्लैट्स की कंस्ट्रक्शन में उल्लंघना (वाॅयलेशन) की है जिसके चलते पूरा प्रोजैक्ट अधर में लटका हुआ है और सीधे खमियाजा रेजिडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है।

(MOREPIC2) 
रोष प्रदर्शन कर रहे है अन्य रेजिडेंट्स ने बताया कि बिल्डर ने वायदे के अनुसार स्विमिंग पूल, पोडियम पार्क, बच्चों के लिये प्लेईंग कोर्ट, पार्किंग शैड्स सहित अन्य सुविधाओं से वंचित रखा हुआ है। वहीं दूसरी बिल्डर के प्रतिनिधि कमल जिंदल ने मौके पर पहुंच कर उल्टा रेजिडेंट्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी जिससे की हंगामा और ज्यादा हो गया। इसी बीच पुलिस ने बीच बचाव करते हुये स्थिति को नियंत्रण में किया और रेजिडेंट्स ने भी अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। प्रभावित रेजिडे़ंट्स ने बिल्डर को चेताया कि यदि उन्हें कल्ब हाऊस सहित अन्य सुविधायें नहीं दी गई तो वे अपना रोष प्रदर्शन ओर प्रभावी तरीके से करेंगें और अदालत का दरवाजा तक खटखटायेंगें। 

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X