Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमरेंद्र के बेटे रणइंद्र पर आयकर की शिकायत पर सुनवाई 2 दिसंबर तक स्थगित

Updated on Wednesday, October 11, 2017 00:47 AM IST

लुधियाना,10 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  आयकर विभाग द्वारा मुखयमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंद्र सिंह के खिलाफ दायर की गई शिकायत पर सुनवाई आज चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट जापिंदर सिंह की अदालत में हुई। जिस दौरान माननीय अदालत ने इसे 2 दिसंबर के लिए स्थगित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने निचली अदालत में दायर अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि रणइंद्र ने जानबूझकर इंकम टैक्स व जुर्माने बचाने का प्रयास किया है। जो कि दंडनीय अपराध है। इंकम टैक्स विभाग ने रणइंद्र सिंह पर विदेशी निवेश व संपत्ति सम्बंधी जानकारी छुपाने के आरोप में उन पर आयकर की धारा 276 सी के तहत शिकायत दायर की है।

सनद रहे कि उपरोक्त अदालत द्वारा रणइंद्र सिंह को आयकर विभाग की शिकायत के चलते अदालत द्वारा तलब किया गया था लेकिन रणइंद्र सिंह द्वारा इस के खिलाफ सेशन कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गई थी व अतिरिक्त सत्र न्यायधीश डी एस जोहल की अदालत ने इस पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत में चलने वाली शिकायत प्रक्रिया पर स्थगनादेश जारी कर दिया था। स्थगनादेश की कापी आज वक़ील गरमुख सिंह ने अदालत में पेश की ,जिसके चलते आज अदालत ने बिना किसी कार्रवाई के शिकायत को 2 दिसंबर लिए स्थगित कर दिया।

अपनी शिकायत में इंकम टैक्स विभाग ने रणइंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि निवेश संबंधी कई मीटिंगों में उनके पिता कैप्टन अमरिंदर सिंह व ससुर कुलदीप सिंह ढींगरा भी शामिल हुए।

विभाग ने आरोप लगाया कि फ्रैंच अधिकारियों से उन्हें वर्ष 2011 में हासिल हुई थी, जिसके बाद विभाग ने विदेशी अधिकारियों से तालमेल करके रणइंद्र सिंह को कई बार नोटिस भी भेजा था व आरोपी ने विभाग के पास 6 अप्रैल व 17 अप्रैल 2015 को पेश होकर अपने दिए जवाब में सभी आरोपों से इंकार करते हुए विदेशों में कोई भी अकांउट होने की बात से इंकार किया था। जबकि उनके विदेश में अकांउट व संपत्तिया है। विभाग के अनुसार जबकि रणइंद्र सिंह की ट्रस्ट डील 22 जुलाई 2005 को एचएसबीसी ट्रस्ट कंपनी के साथ हुई थी । यह डील आरोपी ने बतौर जंकरदा ट्रस्ट के तौर पर की साइन की थी। विभाग के मुताबिक जरकंदा ट्रस्ट के कई विदेशी कंपनियों चिलंगम होल्डिंग लिमिटेड, आलवर्थ वेंचर होल्डिंग लिमिटेड, मूलवाला होल्डिंग लिमिटेड के साथ विभिन्न तरह के लाभ हासिल किए थे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विदेशी आथार्टी बीवीआई से मिली जानकारी के मुताबिक इन बिजनेस संबंधों के तहत वित्तिय एसैट जिसमें एचएसबीसी में बैंक अकाउंट के अलावा दुबई व यूके में प्रापर्टी भी शामिल है। उपरोक्त शिकायत इंकम टैक्स विभाग की सहायक डायरेक्टर डॉक्टर अमनप्रीत कौर वालिया ने दायर की थी।आयकर विभाग की एक और शिकायत रणइंद्र सिंह के ख़िलाफ़ उपरोकित अदालत में 18 अक्टूबर के लिये लंबित है,लेकिन इस पर भी अतिरिक्त सत्र न्यायधीश राजीव बेरी की अदालत ने स्थगनादेश जारी कर रखा है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X