Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Updated on Monday, October 05, 2026 18:38 PM IST

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर - एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय दल ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत की इस शानदार उपलब्धि में हरियाणा के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारतीय दल द्वारा जीते गए 21 स्वर्ण पदकों में से 14 स्वर्ण पदकों में हरियाणा के खिलाड़ियों की हिस्सेदारी रही।

 

हरियाणा के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा और सामर्थ्य को दर्शाता है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मजबूत खेल संस्कृति और खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व है।

 

*एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने लहराया परचम, हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा महत्वपूर्ण योगदान*

 

*भारतीय दल के 21 स्वर्ण पदकों में हरियाणा के खिलाड़ियों का 14 स्वर्ण पदकों में योगदान*

 

*हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश के लिए जीते कुल 32 पदक*

*भारतीय दल के 21 स्वर्ण पदकों में हरियाणा के खिलाड़ियों का 14 स्वर्ण पदकों में योगदान*

 

एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम उपलब्धि में हरियाणा के खिलाड़ियों की विशेष भूमिका रही। प्रदेश के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण पदक जीतने में योगदान दिया। इनमें 5 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में, जबकि 9 खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

 

हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने भी देश की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश की 2 महिला खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते, जबकि 6 महिला खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

 

*रजत और कांस्य पदकों में भी हरियाणा की प्रभावी हिस्सेदारी*

 

हरियाणा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदकों के साथ-साथ रजत और कांस्य पदकों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश के 4 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में, जबकि 5 खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धाओं में रजत पदक जीते।

 

इसी प्रकार, प्रदेश के 8 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते, जबकि एक टीम स्पर्धा में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर देश की पदक संख्या में योगदान दिया।

 

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया। व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने हरियाणा की समृद्ध खेल परंपरा और प्रदेश में विकसित हो रही खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है।

 

मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ तथा खेल दल से जुड़े सभी सदस्यों को भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X