Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हरियाणा एसटीएफ ने पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार

Updated on Saturday, October 03, 2026 17:35 PM IST

हिसार, 3 अक्टूबर। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिसार एसटीएफ की टीम ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिसार के राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से काबू किया। आरोपी पंजाब के अबोहर में एक शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वांछित था और पंजाब पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

- विशेष सूचना के आधार पर हिसार में की गई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी पंजाब के राजीव नगर का निवासी है। एसटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के संबंध में थाना आजाद नगर, हिसार में एफआईआर नंबर 520, दिनांक 2 अक्टूबर, 2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6) और 25(1-B)(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- हत्या के मामले में लंबे समय से था वांछित

पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब के अबोहर में न्यू वेयरवेल शोरूम के संचालक संजय वर्मा की हत्या के मामले में भी वांछित था। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शोरूम के बाहर संजय वर्मा की हत्या की थी। इस संबंध में थाना सिटी-1, अबोहर, जिला फाजिल्का में 7 जुलाई, 2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(3)(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

- हिसार एसटीएफ की टीम ने पंजाब के अबोहर से हत्या के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा, अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद


- पंजाब पुलिस ने घोषित किया था पांच लाख रुपये का इनाम

उक्त हत्या के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हिसार एसटीएफ की टीम ने सटीक सूचना और सुनियोजित कार्रवाई के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

- अन्य आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क की जांच जारी

आरोपी से पूछताछ एवं मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी की अन्य आपराधिक गतिविधियों, संभावित संलिप्तता और उसके सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में भूमिका का पता लगाया जा सके।

- संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी: डीजीपी अजय सिंघल

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों और फरार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय को मजबूत करने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X