Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ शुरू, 10 दिन में 21 कचरा संवेदनशील बिंदु होंगे स्वच्छ

Updated on Friday, October 02, 2026 18:27 PM IST

चंडीगढ़ , 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ की शुरुआत गुरुग्राम से की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को महरौली रोड पर डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास नगर निगम गुरुग्राम द्वारा विकसित किए गए जीवीपी मुक्त स्थल का निरीक्षण कर अभियान की शुरुआत की।

 

*मुख्यमंत्री ने दिया स्वच्छता में जनभागीदारी का संदेश*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संदेश में स्वच्छता को केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है तथा आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों का उपयोग कर सकती है, लेकिन घरों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकारी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और जनता की भागीदारी को स्वच्छता अभियान के तीन महत्वपूर्ण पक्षों के रूप में रेखांकित किया और कहा कि इसका उद्देश्य स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक नागरिक अभियान का रूप देना है।

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महरौली रोड स्थित जीवीपी मुक्त स्थल का किया निरीक्षण, 2 से 11 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील*

*कचरा अलग-अलग रखें, खुले में न फेंकें*
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि खुले में कचरा न फेंकें, घर पर कचरे को अलग-अलग रखें और केवल अधिकृत कचरा-वाहन को ही कचरा दें। जीवीपी मुक्त अभियान का उद्देश्य केवल एक बार सफाई करना नहीं, बल्कि चिन्हित स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए नागरिकों में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना भी है।

 

*10 दिन, 21 कचरा संवेदनशील बिंदु और एक स्वच्छ गुरुग्राम*
नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अभियान के अनुसार जीवीपी मुक्त अभियान 2 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत शहर के चिन्हित 21 गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स (जीवीपी) पर विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक स्थलों में बदलने का कार्य किया जाएगा। अभियान का संदेश “10 दिन -21 कचरा बिंदु -एक गुरुग्राम” है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी अभियान से जुड़ने तथा अपने क्षेत्र के जीवीपी को स्वच्छ बनाए रखने में श्रमदान और सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

*अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा विशेष सफाई अभियान*
अभियान कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास तथा सरहोल में अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद 3 अक्टूबर को टिकरी तथा सेक्टर 18, 4 अक्टूबर को अरबाना मॉल एवं सुभाष चौक, 5 अक्टूबर को पेस सिटी -1 एवं गौशाला मैदान, जबकि 6 अक्टूबर को पेस सिटी तथा सिंघा चौक में विशेष सफाई गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार 7 से 11 अक्टूबर तक कृष्णा कॉलोनी, मेगापोलिस मॉल के पास, इंडियन गैस के पास, घाटा, बंजारा मार्केट, सेक्टर 37, मोहम्मद हेड़ी रोड, दौलताबाद रोड, सेक्टर 39 तथा उल्लावास सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा।

 

*“कचरा बिंदु को सुंदर बिंदु बनाने में साथ दें”*
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आरडब्ल्यूए, दुकानदारों, स्कूलों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। नागरिक अपने क्षेत्र के अभियान में पहुंचकर श्रमदान करें तथा स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। अभियान का मूल संदेश कचरा बिंदु को सुंदर बिंदु बनाना और स्वच्छता को नागरिक आदत का हिस्सा बनाना है।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने और कचरा अलग अलग करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X