Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

बुजुर्गों के लिए अलग से संचालित किये जा रहे हैं जेरियाट्रिक क्लिनिक : आरती सिंह राव

Updated on Thursday, October 01, 2026 20:43 PM IST

चंडीगढ़ ,1 अक्तूबर - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं, जिनमें पंजीकरण, ओपीडी, लैब और दवा वितरण काउंटरों पर बुजुर्गों के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, अस्पतालों में अस्पताल परिचारक की सहायता से समर्पित जेरियाट्रिक क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं तथा हर महीने के तीसरे शुक्रवार को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष जांच शिविर लगाकर नि:शुल्क दवाएं वितरित की जा रही हैं।
आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सम्मानजनक जीवन और बेहतर देखभाल के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार "गरिमा के साथ उम्र बढ़ना: वृद्धजनों के लिए देखभाल और सहायता प्रणालियों को मजबूत करना" के संकल्प के साथ काम कर रही है।

 

- अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी  

 आरती सिंह राव ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में बुजुर्गों का व्यापक जेरियाट्रिक मूल्यांकन करने के साथ-साथ जिला नागरिक अस्पतालों में फिजियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि घर बैठे ई-संजीवनी और टेलीमेडिसिन जैसे डिजिटल माध्यमों से विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए पौष्टिक व संतुलित आहार लें, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और नियमित रूप से हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों। उन्होंने बुजुर्गों को तंबाकू, धूम्रपान और शराब जैसे व्यसनों से दूर रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा डॉक्टरों की सलाह के अनुसार नियमित दवाएं लेने का सुझाव दिया।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने समाज और परिवारों से भी बुजुर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को नई गतिविधियां सिखाकर उन्हें व्यस्त रखें, उनसे सलाह लें, उनके साथ समय बिताएं और परिवार की परंपराओं व इतिहास पर चर्चा करें। समाज में बुजुर्गों की भागीदारी, सम्मान और सराहना को बढ़ावा देकर ही उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए नागरिक अपने निकटतम सरकारी अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X