Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हिंदी भाषा तभी सशक्त होगी, जब कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा प्रयोग: प्रो. सतीश गंधर्व

Updated on Thursday, September 17, 2026 18:01 PM IST

पंचकूला, 17 सितंबर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में हिंदी पखवाड़े के तहत संस्थान के चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हिंदी पखवाड़ा आयोजित


प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से जुड़ी भाषा है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से दैनिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाषा तभी सशक्त होती है, जब उसका प्रयोग व्यवहार और कार्यक्षेत्र में निरंतर बढ़े। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जैसे संस्थान की जिम्मेदारी है कि आयुर्वेद के ज्ञान और चिकित्सा पद्धति को सरल एवं सहज भाषा में समाज तक पहुंचाया जाए।
प्रोफेसर प्रह्लाद रघु ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। सरकारी संस्थानों में राजभाषा हिंदी का सहज और सरल प्रयोग आम लोगों तक सूचनाओं एवं सेवाओं की पहुंच को भी अधिक प्रभावी बनाता है।
प्रशासनिक अधिकारी सतपाल ऐसवाल ने चिकित्सकों और कर्मचारियों से कार्यालयीन पत्राचार, टिप्पणियों तथा अन्य कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया गया। मंच का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश एम ने किया।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समित मसंद, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग कुशल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रितेश, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गरिमा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आकांक्षा राणा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मैत्री एचएस, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अश्वति पी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा दिलीप, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धवल जी मकवाना, असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रमोहन और लेखाकार दीपक राणा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X