Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

वित्तीय लेनदेन के प्रति जागरुक रहें, जोखिमों से बचें: हिमानी लठ

Updated on Tuesday, September 15, 2026 17:02 PM IST

गुरुग्राम। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से प्रयोग फाउंडेशन ने पीएफटीआई के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय में वित्तीय जागरुकता सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार में सेबी की मास्टर ट्रेनर हिमानी लठ ने छात्राओं को वित्तीय लेनदेन, निवेश और बचत के प्रति जागरुक किया।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवा छात्राओं को वित्तीय रूप से साक्षर बनाना और उन्हें निवेश के दौरान होने वाले जोखिमों से बचाना था। मास्टर ट्रेनर हिमानी लठ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में वित्तीय धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए किसी भी योजना में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्यादा ब्याज और कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देने वाली स्कीमों से बचना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सेबी द्वारा रजिस्टर्ड कंपनियों और सरकारी योजनाओं में ही निवेश करना सुरक्षित होता है।

-सेबी की ओर से प्रयोग फाउंडेशन ने पीएफटीआई के सहयोग से किया सेमीनार
-राजकीय कन्या कालेज में मास्टर ट्रेनर हिमानी लठ ने छात्राओं को किया जागरुक
-योजनाओं में सोच-समझकर निवेश करने के लिए किया सतर्क
-कालेज के प्रोफेसर राजेश बेनीवाल ने भी छात्राओं को दी अहम जानकारियां

बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, यूपीआई फ्रॉड और फर्जी कॉल से कैसे बचा जाए, इस बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। हिमानी लठ ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आय का कुछ हिस्सा बचत के रूप में सुरक्षित रखना चाहिए और उसे सही जगह निवेश करना चाहिए। कॉलेज इंचार्ज प्रो. सुनीता ढाका ने प्रयोग फाउंडेशन और सेबी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होंगे। उन्हें भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनने की प्रेरणा देंगे। सेमिनार में प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव संजय कुमार ने छात्राओं के हाथों प्रो. सुनीता ढाका, प्रोफेसर राजेश बेनीवाल, मास्टर ट्रेनर हिमानी लठ को स्मृति चिन्ह भेंट करवाए।
प्रोफेसर राजेश बेनीवाल ने भी किया मार्गदर्शन
इस दौरान कॉलेज के प्रोफेसर राजेश बेनीवाल ने भी छात्राओं को अहम जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। छात्राओं को छोटी उम्र से ही बजट बनाना, बचत करना और समझदारी से खर्च करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड होने पर 1930 नंबर पर कॉल करें। साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराएं। सेमिनार में छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और वित्तीय निवेश से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका मास्टर ट्रेनर हिमानी लठ ने सरल शब्दों में जवाब दिया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X