Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

विकास ठाकुर बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा युवा मोर्चा के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष

Updated on Monday, September 14, 2026 19:32 PM IST

हरियाणा, 14 सितम्बर 2026: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विकास ठाकुर, सुपुत्र रघुवीर सिंह ठाकुर को हरियाणा प्रदेश युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक ABHM/HR/60, दिनांक 14 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट द्वारा किया गया।

मनोनयन पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि विकास ठाकुर के संगठन से जुड़ने से गौ रक्षा, राष्ट्र एवं धर्म रक्षा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनकी सामाजिक सक्रियता एवं पत्रकारिता के अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विकास ठाकुर ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट सहित संगठन के समस्त संरक्षक एवं संस्थापक गण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

विकास ठाकुर ने कहा कि वे सनातन धर्म, सनातन राष्ट्र एवं गौ माता की रक्षा और सेवा के लिए निरंतर एवं निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना और उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना उनका संकल्प है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं संकल्प लेता हूं कि सनातन धर्म, सनातन राष्ट्र और गौ माता की रक्षा एवं सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहूंगा।”

जय गो माता। जय सनातन।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X