Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

जेलों में गूंजेगा सेवा और सुधार का संदेश, बंदी बनेंगे भागीदार

Updated on Sunday, September 13, 2026 19:01 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा की जेलों में अब एक माह तक सेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सकारात्मक सोच का संदेश गूंजेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जेल अधिकारियों को जेलवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा  ने अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि पूरे एक माह तक प्रदेश की जेलों में पौधरोपण, रक्तदान शिविर, योग, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए। अभियान में बंदियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ जेलों में पढ़ाई कर रहे युवा बंदियों से संवाद करने और उनके विचारों को भी सामने लाने को कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। कारागार मंत्री ने जेल प्रशासन से कहा है कि अभियान के लिए प्रत्येक दिन की गतिविधियों की रूपरेखा पहले से तैयार की जाए, ताकि अलग-अलग दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों से कहा है कि अभियान को किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाए। जेलों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर तथा बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही आध्यात्मिक कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे।


17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
पौधरोपण, रक्तदान शिविर, योग और आध्यात्मिक गतिविधियां होंगी, पढ़ाई कर रहे बंदियों से भी होगा संवाद


बंदी रखेंगे अपनी बात, देंगे सुझाव
जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जेलवार गतिविधियों का स्वरूप वहां उपलब्ध सुविधाओं और बंदियों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए। प्रयास रहे कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लगातार अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से अभियान जेलों में दिखाई दे। अभियान का एक प्रमुख हिस्सा जेलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे युवा बंदियों के साथ संवाद होगा, उनसे सेवा, शिक्षा, भविष्य, कौशल और समाज की मुख्यधारा में वापसी से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। बंदियों को भी अपनी बात और सुझाव रखने का अवसर दिया जाएगा। कारागार मंत्री ने कहा कि जेलों में शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियां पहले से संचालित की जा रही हैं। अभियान के दौरान इन व्यवस्थाओं से जुड़े बंदियों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश की जेलों में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के साथ इग्नू, मुक्त विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम चल रहे हैं।

‘सेवा के संकल्प को जेलों तक पहुंचाना उद्देश्य’
जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने पर जोर दिया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इसी संदेश को जेलों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेलों में होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक बंदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान से सेवा, योग से स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गतिविधियों से सकारात्मक सोच का संदेश दिया जाए।

 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X