Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस शुरू करेगी ‘संगठन सृजन अभियान’:पर्ल चौधरी

Updated on Sunday, September 13, 2026 18:41 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने बताया कि प्रदेश में महिला कांग्रेस संगठन को जिला स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक मजबूत, व्यापक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ‘संगठन सृजन अभियान’ शुरू किया जा रहा है।
चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी की समन्वय बैठक में इस अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

प्रदेश के 24 जिलों में नियुक्त की महिला पर्यवेक्षक


इस अभियान के तहत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा हरियाणा के सभी जिलों के लिए 24 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये पर्यवेक्षक 12 से 20 सितंबर के बीच संबंधित जिलों में जाकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के समन्वय और सहयोग से महिला नेताओं एवं सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। अभियान के बाद पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट 21 सितंबर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को सौंपी जाएगी।
अभियान का उद्देश्य केवल नए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों का चयन करना नहीं है, बल्कि ऐसे सक्षम, समर्पित और सक्रिय महिला नेतृत्व की पहचान करना है, जो संगठन को बूथ और गांव तक मजबूत करने, महिलाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्षम हो। पर्यवेक्षक महिला नेताओं के संगठनात्मक अनुभव, राजनीतिक सहभागिता, जनसंपर्क, प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा करने की क्षमता का आकलन करेंगे।
पर्ल चौधरी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान हमारे लिए केवल पदों को भरने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि हरियाणा में महिला नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार करने का अभियान है। हमारा लक्ष्य ऐसी महिलाओं को आगे लाना है जो संघर्ष करने का साहस, संगठन खड़ा करने की क्षमता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प रखती हों।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X