Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Sunday, September 13, 2026 18:24 PM IST

चंडीगढ़ , 13 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ से सामाजिक संस्थाएं जुड़कर सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप दें, ताकि हर पात्र, जरूरतमंद व वंचित तक लाभ पहुंच सके।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर 25 सितंबर को रोटेरियन करवाएंगे 6000 यूनिट रक्तदान युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामाजिक निगरानी और नैतिक सहयोग जरूरी पीएम मोदी के सेवा, संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे आए युवा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर रोटेरियन 6 राज्यों में लगाएंगे रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के आह्वान पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रीटा कालरा, वर्ष 2027-27 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर धीरज मिगलानी व वर्ष 2028-29 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की घोषणा कर दी। संयुक्त तौर पर डॉ रीटा कालरा, धीरज मिलगानी व एमपी गुप्ता ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 सेवा संकल्प अभियान के दौरान 25 सितंबर को हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व चंडीगढ़ में अपने 140 क्लबों के माध्यम से रोटेरियन रक्तदान शिविर आयोजित करते हुए 6000 यूनिट रक्तदान करवाएंगे, ताकि जरुरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। रोटेरियन की त्वरित प्रतिक्रिया पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने उनको साधुवाद देते हुए कहा कि जनसेवा क्षेत्र में किया हर प्रयास आमजनमानस की भलाई में काम आएगा।
 

 
रविवार को अंबाला स्थित रीजेंटा सिटी विलास पैलेस में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की ओर से आयोजित ‘समृद्धि’ एवं पब्लिक इमेज सेमिनार में डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ से पहुंचे रोटरी प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि रोटरी से जुड़े सदस्य समाज के प्रबुद्ध और जिम्मेदार वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए केवल कानून या प्रशासन पर्याप्त नहीं है। इसके लिए समाज के स्तर पर दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करना होगा—सोशल मॉनिटरिंग और मॉरल सपोर्ट। परिवार, शिक्षक, सामाजिक संस्थाएं और जिम्मेदार नागरिक समय रहते युवाओं के व्यवहार में आने वाले बदलावों को पहचानें और उन्हें अकेला छोड़ने के बजाय सही मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग दें।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि युवा जिस व्यक्तित्व को अपना आदर्श मानते हैं, उसके जीवन और मूल्यों का उनके व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को ऐसे सकारात्मक रोल मॉडल से जोड़ना आवश्यक है जो अनुशासन, मेहनत, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण की प्रेरणा दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, परिश्रम, आत्मअनुशासन और जनसेवा का उदाहरण है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से युवाओं को जोड़कर उन्हें नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, श्रमदान, नशामुक्ति जागरूकता और करियर काउंसलिंग जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रोटरी फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा, डॉ. संजय कालरा, धीरज मिगलानी, अरुण मोंगिया, टी.के. रूबी, संदीप जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, नगर निगम अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी सहित रोटरी इंटरनेशनल के 800 पदाधिकारी उपस्थित रहे।



 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X