Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

डिजिटल तंत्र से पारदर्शिता लाने की तैयारी, दिखेगा बड़ा बदलाव

Updated on Saturday, September 12, 2026 20:01 PM IST

 

 

चंडीगढ़, 12 सितंबर। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कामकाज में अब तकनीक के जरिए निगरानी और मजबूत होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने विभाग में होने वाले मेंटेनेंस और कैपिटल वर्क समेत जलापूर्ति, सीवरेज और अन्य कार्यों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत किसी भी काम को शुरू करने से लेकर पूरा होने तक उसकी तस्वीर और वीडियो मौके से रिकॉर्ड की जाएगी और जियो-टैगिंग के जरिए उसकी लोकेशन भी दर्ज होगी।

 

मंत्री गंगवा ने खास तौर पर निर्देश दिए हैं कि काम शुरू होने से पहले, कार्य के दौरान और पूरा होने के बाद की फोटो-वीडियोग्राफी करवाई जाए और यह रिकॉर्ड संबंधित बिल के साथ उपलब्ध हो। यानी किसी काम के भुगतान की प्रक्रिया में उसके मौके पर हुए निष्पादन का डिजिटल रिकॉर्ड भी साथ रहेगा। इससे काम की प्रगति और वास्तविक स्थिति को जांचना आसान होगा। मंत्री ने प्रत्येक विभागीय कार्य और परिसंपत्ति को यूनिक एसेट आईडी देने के निर्देश भी दिए हैं। इस आईडी का उल्लेख बिल में किया जाएगा। कार्यों से संबंधित फोटो, वीडियो और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड को मुख्यालय स्तर पर सुरक्षित रखने के लिए आईटी सेल व्यवस्था विकसित करेगा। भविष्य में किसी कार्य के बारे में जानकारी या सत्यापन की जरूरत पड़ने पर उसका रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।

 

*काम की तस्वीर से लेकर बिल तक, पीएचईडी में हर कदम का डिजिटल रिकॉर्ड*

 

*मंत्री रणबीर गंगवा ने पारदर्शिता के लिए नई डिजिटल व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश, हर काम की जारी होगी यूनिक एसेट आईडी*

 

*काम शुरू होने से पूरा होने तक की होगी जियो-टैगिंग, तस्वीर और वीडियो भी बनेगी*

 

*वित्तीय अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय होगी, बनेगी एसओपी: मंत्री रणबीर गंगवा*

रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकारी कामों में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से निगरानी व्यवस्था और बेहतर होगी। उन्होंने जहां संभव हो इलेक्ट्रॉनिक मेजरमेंट बुक (ई-एमबी) अपनाने और ठेकेदारों के बिल ऑनलाइन जमा करवाकर उनकी डिजिटल जांच की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। कार्यों की मौके पर प्रगति का सत्यापन भी संबंधित फील्ड अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।खरीद या कार्य को मंजूरी देने से पहले जॉब कार्ड को मुख्यालय द्वारा विकसित किए जाने वाले ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्यों के लिए पहले से एग्रीमेंट करने और प्रोवाइडिंग एंड फिक्सिंग के मामलों में खरीदी गई सामग्री को पहले एमएएस रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। सामग्री की खपत भी इसी रजिस्टर के माध्यम से दर्ज होगी। कार्य प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन कोटेशन मंगवाने, एसडीई और जेई की मौजूदगी अथवा नजदीकी निगरानी में कार्य करवाने तथा बिलों की जांच के दौरान कार्य की वास्तविक प्रगति का मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

*मुख्यालय स्तर पर डिजिटल डैशबोर्ड विकसित होगा:*
गंगवा ने कार्यों की निगरानी के लिए मुख्यालय स्तर पर डिजिटल डैशबोर्ड विकसित करने को भी कहा है। इसमें कार्य की प्रगति, खर्च, फोटो, परिसंपत्तियों और उनकी स्थिति का रिकॉर्ड एक जगह उपलब्ध हो सकेगा। पीएफएमएस, जीआईएस और अन्य सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ इसे जोड़ने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

 

*पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही भी तय होगी:*
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य विभाग के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने, कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी मजबूत करने और सरकारी धन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने का है। डिजिटल रिकॉर्ड से काम की प्रगति का स्पष्ट ब्यौरा उपलब्ध रहेगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित कार्य का सत्यापन भी आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने विभाग को इन सभी बिंदुओं के आधार पर आवश्यक एसओपी तैयार कर लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, नियमों की अनदेखी अथवा वित्तीय अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने को कहा है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X