Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डेराबस्सी जहां गढ्ढों में तलाशनी पड़ती हैं सडक़ें

Updated on Wednesday, June 24, 2020 17:07 PM IST

डेराबस्सी। डेराबस्सी में कालेज रोड़ व गुलाबगढ़ रोड समेत कई सडक़ें ऐसी हैं जो पिछले करीब दो साल से गढ्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और संबंधित विभागीय अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने वाले जनप्रतिनिधि भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। जिसके चलते ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर इनका समाधान करवाने का ऐलान किया है।

(SUBHEAD)
ज्वांइट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने कामरेड हाकम सिंह, शाम लाल, प्रदीप कुमार, शाम लाल व रमेश धीमान समेत कई प्रतिनिधियों ने शहर की टूटी हुई सडक़ों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि डेराबस्सी बस अड्डे से सरकारी कालेज की तरफ जाने वाली सडक़ दंदराला, मुकंदपुर, मीयांपुर,बिज्जनपुर, खेड़ी गुज्जरां आदि समेत करीब एक दर्जन गावों को जोड़ती है।

(MOREPIC1)

इसके अलावा शक्ति नगर, प्रीत नगर, कालेज कोलानी आदि समेत करीब आठ आवासीय कालोनियां भी इसी मार्ग पर हैं। सुखदेव चौधरी के अनुसार यह सडक़ पूरी तरह से गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है। आलम यह है कि यहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक जहां सडक़ हादसों का शिकार हो रहे हैं वहीं इस मार्ग से निकलने वाले भारी वाहन खराब हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुलाबगढ़ यहां का सबसे पुराना और नगर परिषद की सीमा में आता गांव है लेकिन बस अड्डे से गुलाबगढ़ की तरफ जाने वाली सडक़ की हालत बेहद दयनीय है। यहां भी लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है।

(MOREPIC2)

बारिश के दिनों में सडक़ों पर बने गढ्ढों में पानी भरने से लोगों की समस्याओं में वृद्धि हो रही है। ऐसी ही हालत डेराबस्सी बस अड्डे से रेलवे फाटक व पंजग्रामी की तरफ जाने वाली सडक़ ही है। सुखदेव चौधरी ने कहा कि डेराबस्सी बस अड्डे से चारों दिशाओं में आज सडक़ों को लैंस लेकर तलाशना पड़ रहा है।
विभागीय अधिकारियों से मांगा मुलाकात का समय
ज्वांइट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने बताया कि डेराबस्सी में उक्त सडक़ें नगर परिषद, मंडी बोर्ड तथा लोक निर्माण विभाग के अधीन आती हैं। इन सडक़ों के संबंध में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक का समय मांग लिया गया है। जल्द ही अधिकारियों के समक्ष शहर वासियों की इस समस्या को उठाकर समाधान करवाया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X