Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

पीएम मोदी का जीवन नई पीढ़ियों को देगा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

Updated on Wednesday, September 09, 2026 19:32 PM IST

पंचकूला, 9 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण, बलिदान और त्याग के 25 वर्षों को महसूस किया है। इस नान स्टॉप सेवाकाल के दौरान उन्होंने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। 17 सितंबर से एक माह का सेवा संकल्प अभियान नई पीढ़ियों को उनके जीवन से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा और सीख लेने का अवसर प्रदान करेगा। यह अभियान सरकार, संगठन और समाज को एक सूत्र में  पिरोते हुए जनकल्याण और सेवा की भावना को मजबूत करेगा।


आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पंचकमल में सेवा संकल्प अभियान पर सरकार-संगठन की समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश मे राजनीतिक दलों द्वारा गठजोड़ करके लंबे समय से शासन तंत्र चलाया जा रहा था, जिसे 25 साल पहले मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने तोड़ने का काम किया और इसी तरह उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जन-जन का भरोसा जीतकर नान स्टॉप सरकार चलाने का काम किया है। आज उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन में सेवाभाव की बदौलत अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुखयधारा में जोड़ने, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने पर जोर दिया गया, जिससे देश की जनता संतुष्ट महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। निर्धारित 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा जनभागीदारी पर आधारित होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आसपास के दायरे में आमजन को भागीदारी के लिए प्रेरित करे।

 प्रदेश में कार्यकर्ता, आमजन की सहभागिता में 20 लाख दीए लगाकर दिया जाएगा प्रधानमंत्री को आशीर्वाद : डॉ अर्चना गुप्ता



भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी करने और आमजन की भागीदारी को बढाने के लिए सुनियोजित तरीके से काम कर रहे हैं। डॉ गुप्ता ने कहा कि 17 सितंबर को सेवा दिवस के मौके पर प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन की भागीदारी के साथ प्रदेशभर में 20 लाख दीये लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना आशीर्वाद प्रेषित करेंगे। प्रदेश में कुछ ऐतिहासिक स्थानों पर 50 हजार से लेकर एक लाख तक दीये लगाने को लेकर योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा दिवस के मौके पर रक्तदान शिविरों की श्रृंखला की शुरुआत कुरुक्षेत्र से माननीय मुख्यमन्त्री करेंगे जो भाजपा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों पर अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएगी। सेवा चित्र कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विद्यालयों में आयोजित होने वाली पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी हो, आंगन का मिलन कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, एएनएम को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वढ़नगर से वाराणसी तक अभियान के तहत प्रदेश के नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में यात्रा पहुंचेगी, जिसमें एक दिन का रात्रि प्रवास भी होगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रदेश में सेवा ज्योति कलश यात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें मण्डल स्तर की यात्रा विधानसभा स्तर होते हुए जिला पर पहुंचेंगी और सभी जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवक महाकुंभ का सूरजकुंड में आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें 7 प्रदेशों के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, चेयरमैन, शहरी निकायों के जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं। बड़े आयोजनों को लेकर सरकार और संगठन आपसी समन्वय से प्रभावी एवं बेहतर योजना बनाकर कार्य करें, ताकि अभियान का संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचे। भाजपा राष्ट्रीय टोली सदस्य एवं सेवा संकल्प अभियान संयोजक कुलजीत चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन ने सिद्ध किया है कि सत्ता शक्ति नहीं, जनसेवा का माध्यम है। सेवा संकल्प अभियान को उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी के भाव से चलाया जाए। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा, गोपाल शर्मा, वेद फुल्लां, सत्य प्रकाश जरावता, मंत्रीगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष, जिलाप्रभारी उपस्थित रहे।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X