Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

राव नरेंद्र सिंह व कुमारी सैलजा ने यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में भाग लिया

Updated on Wednesday, September 09, 2026 17:50 PM IST

यमुनानगर:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को यमुनानगर जिले के खेड़ी लक्खा सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता यमुनानगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने की, जबकि आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परमजीत धीमान ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह: संगठन को मजबूत करो, किसानों को राहत दो

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की जड़ें गांव-गांव और बूथ-बूथ तक गहरी होनी चाहिए। उन्होंने किसानों और सफाई कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को उठाते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।

धान की खरीद को लेकर उन्होंने साफ कहा कि खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए। कम बारिश के कारण इस वर्ष किसानों की लागत लगभग डेढ़ गुना बढ़ गई है, इसलिए सरकार को प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस देना चाहिए। उन्होंने मंडियों की सफाई करवाने, शेड खाली करवाने और धान खरीद में नमी की सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि धान कटाई के बाद गेहूं की बुआई शुरू होती है, इसलिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद और गेहूं का बीज समय पर उपलब्ध करवाया जाए।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, किसानों व सफाई कर्मचारियों के मुद्दों पर सरकार को चेताया


सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार की कार्रवाई की निंदा
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 33वें दिन भी जारी रही। पक्की नौकरी और सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर वे आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 36 कच्चे कर्मचारियों को बर्खास्त, छह नियमित कर्मचारियों को निलंबित, 19 को गिरफ्तार तथा 455 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जायज मांगों का समाधान करने के बजाय सरकार कार्रवाई कर कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रही है। पुलिस कार्रवाई महिला कर्मचारियों तक भी पहुंची है। उन्होंने सरकार से अहंकार छोड़कर कर्मचारियों से बातचीत करने और उनकी मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी रहेगी।


कुमारी सैलजा: ‘शुद्धिकरण’ मामले में देरी और राहुल गांधी पर FIR का सवाल

कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दबाव और कांग्रेस पार्टी के लगातार संघर्ष के बाद आखिरकार भाजपा सरकार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR दर्ज करनी पड़ी। लेकिन सवाल यह है कि इस कार्रवाई में एक महीने से अधिक समय क्यों लगा? जिस मुद्दे पर श्री राहुल गांधी ने आवाज उठाई, उसी मुद्दे पर उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर FIR क्यों दर्ज की गई?


उन्होंने याद दिलाया कि कल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर स्पष्ट कर दिया था कि दलित समाज के अपमान पर सरकार की चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी। आज दबाव के बाद सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी। अब जब सरकार ने स्वयं इस मामले में FIR दर्ज कर दी है, तो श्री राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR का आधार क्या बचता है? उसे तत्काल रद्द किया जाए और ‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की दलित-विरोधी सोच के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी। दलित सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों से कोई समझौता नहीं होगा।
इस अवसर पर विधायक चंद्रमोहन, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, यमुनानगर शहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं एआईसीसी की सदस्या सुधा भारद्वाज, रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख सुरेश रोड, सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख मोनिका डुमरा, अंबाला कैंट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर परी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सुंदर बत्रा, निर्मल चौहान, सुरेश ढांडा, सतपाल कौशिक, राय सिंह गुर्जर, संदीप कुमार साढ़ौरा, राजपाल खरकली, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारी तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X