Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का किया आह्वान

Updated on Tuesday, September 08, 2026 21:38 PM IST

चण्डीगढ़, 8 सितम्बर - वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘‘माय भारत’’ पोर्टल के माध्यम से आयोजित इस पहल में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के स्वरूप में बदलाव करते हुए इसका नाम ‘विकसित भारत युवा संवाद’ रखा गया है। इसके माध्यम से देशभर के युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता, युवा सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा तथा विकसित भारत/2047 के विजन के अनुरूप युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि ‘विकसित भारत क्विज’ 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं में भारत के प्रति ज्ञान, जिज्ञासा और जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करने के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से भारतीय विविधता, देश की उपलब्धियों, विकास तथा विकसित भारत/2047 की परिकल्पना से जुड़े विषयों पर युवाओं के सामान्य ज्ञान एवं समझ का परीक्षण किया जाएगा।

 

 

राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के समक्ष विचार प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर

 

विकसित भारत युवा संवाद के माध्यम से युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

 

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज ‘‘माय भारत’’ पोर्टल पर लाइव

उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक पांच चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण क्विज 30 सितम्बर, 2026 तक, द्वितीय चरण निबंध 05 से 09 अक्तूबर, 2026 तक तृतीय चरण जिला चैंपियनशिप 10 से 16 नवम्बर, 2026 तक, चतुर्थ चरण राज्य विकसित भारत युवा संवाद 17 नवम्बर से 07 दिसम्बर, 2026 तक तथा पांचवां चरण राष्ट्रीय संवाद 10 से 12 जनवरी, 2027 तक होगा।

 

चैलेंज ट्रैक के दौरान युवाओं को भविष्य का शासन, शहरी विकास एवं नागरिक सेवाएं, जलवायु सुरक्षा, जनसांख्यिकीय लाभांश, मानव पूंजी एवं युवा विकास, सतत औद्योगिकीकरण, उद्यमिता एवं हरित विकास, जनजातीय नेतृत्व, समावेशी विकास, नवाचार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, रोजगार क्षमता, डिजिटल अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।

 

राष्ट्रीय संवाद इस पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को भारत के विकास, विज्ञान, नवाचार और विकसित भारत से संबंधित अपने सुझाव एवं विचार प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह मंच युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी सोच रखने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय एवं सार्थक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में देश की युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है। क्विज के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X