Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

फरीदाबाद की स्वच्छ हवा में सरकार के प्रयासों की सराहना

Updated on Tuesday, September 08, 2026 19:52 PM IST

चण्डीगढ, 8 सितम्बर - हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश में हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यह फरीदाबादवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इसके लिए जनता बधाई की पात्र है।

शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में फरीदाबाद की रैंकिंग में लगातार सुधार दर्ज हुआ है। वर्ष 2023 में फरीदाबाद शहर 47वें स्थान पर था, जो 2024 में सुधरकर 21वें स्थान पर आया। इसके बाद वर्ष 2025 में घटकर 19वें और अब वर्ष 2026 में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह चार वर्षों में कुल 33 पायदान का सुधार होना बड़ा ही गौरवमय क्षण है। यह फरीदाबाद की जनता के भरपूर सहयोग और उनके नेतृत्व में हुए निरंतर प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है।

धूल नियंत्रण के लिए एंटी स्मॉग गन से करवाया छिड़काव - विपुल गोयल

 

शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार की पहल पर नगर निगम ने धूल नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में एंटी स्मॉग गन से छिड़काव करवाया, जिससे हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने में सहायता मिली। इसके साथ ही सड़कों की नियमित सफाई और सड़क स्वीपिंग व्यवस्था को भी बेहतर किया गया, जिसमें संकरी गलियों से लेकर प्रमुख चौड़ी सड़कों तक सफाई अभियान को प्राथमिकता में रखा गया।

वन और नमो वन जैसी योजनाओं से हरित गलियारा विकसित

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि जनभागीदारी एवं प्रोत्साहन से शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण और हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए विशेष कार्य किए गए। इसी कड़ी में इको वन और नमो वन जैसी योजनाओं की भी शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि नमो वन योजना को फरीदाबाद के सबसे बड़े हरित गलियारे के रूप में विकसित किया गया, जिसके तहत कूड़े से भरी हरित पट्टी क्षेत्रों को शहरी वन में बदला गया और जिले की सीमाओं के साथ बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर शहर के लिए ऑक्सीजन क्षेत्र के रूप में तैयार किया गया।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि शहर में इको वन, टाउन पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों को विकसित किया गया, जिसका उद्देश्य शहर को हरा भरा और स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना रहा है। इसके अलावा पेवमेंट वर्क के तहत सड़कों और खुले क्षेत्रों को व्यवस्थित ढंग से करने के कार्य भी तेजी से हुए।

फरीदाबाद की जनता इस सफलता का श्रेेय हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के निरंतर सकारात्मक प्रयासों और उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियानों का परिणाम मान कर उत्साहित दिखाई दे रही है। सरकार द्वारा किए गए प्रयासों एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री की कार्यप्रणाली की जनता खुले मन से सराहना कर रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X