Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना: हरियाणा की महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव

Updated on Monday, September 07, 2026 18:36 PM IST

 

चंडीगढ़, 7 सितंबर।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की है और इस योजना का लाभ लेने वाली अथवा इसके लिए पंजीकरण करवाने वाली किसी भी माता-बहन को किसी भी अन्य सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले परिवार की अधिकतम आय 1 लाख रुपये होने की शर्त थी जिसे अब बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

 

लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं को किसी अन्य योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा: मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, जल्द ही 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ विपक्षी दलों के नेता महिलाओं के बीच यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि यदि महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण किया तो उनके अन्य पेंशन जैसे लाभ बंद हो जाएंगे लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण करवाने अथवा इस योजना का लाभ लेने वाली सभी माताओं-बहनों को अन्य सभी योजनाओं के लाभ पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।

 

नायब सिंह सैनी ने बताया कि चुनाव से पहले उनके द्वारा लिए गए 217 संकल्पों में यह एक संकल्प भी शामिल था कि सरकार बनते ही गरीब परिवारों की माताओं-बहनों को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक मदद शुरू की जाएंगी। सरकार बनने के बाद पहले ही बजट में उन्होंने इस योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया और 1 लाख रुपये प्रतिवर्ष आमदनी वाले परिवारों की माताओं-बहनों को 2100 रुपये देने शुरू किए। इस समय प्रदेश की लगभग 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में इस योजना के तहत 2000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भिजवाई जा चुकी है। इतना ही नहीं, सरकार ने अपने दूसरे बजट में इस योजना के तहत 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब सरकार ने निर्णय लिया है कि इस योजना में 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की माताओं-बहनों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला जाएगा। उन्होंने पात्र महिलाओं से आह्वान किया कि वे दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का पोर्टल खुलने के बाद अपना पंजीकरण करवाकर प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त करें।

 

नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और परिवार की आर्थिक निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। आय सीमा में  विस्तार से बड़ी संख्या में अतिरिक्त महिलाओं के योजना से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का माध्यम भी है।  सरकार का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सहायता का लाभ सीधे तौर पर मिले।  किसी भी परिवार की आर्थिक मजबूती में महिला की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जब महिला के पास अपने स्तर पर आर्थिक संसाधन उपलब्ध होते हैं तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और परिवार के सामाजिक एवं आर्थिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना इसी सोच को आगे बढ़ाती है। सरकार का संदेश साफ है-महिला सशक्त होगी तो परिवार मजबूत होगा और परिवार मजबूत होगा तो हरियाणा और मजबूत बनेगा।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X