Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

25 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

Updated on Sunday, August 30, 2026 18:56 PM IST

पंचकूला। पंचकूला नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को संघर्ष एवं हड़ताल करते हुए आज 25 दिन पूरे हो गए हैं। लंबे समय से अपनी चिर-परिचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस नेत्री सुधा भारद्वाज ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि 25 दिनों से सफाई कर्मचारी सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार उनकी जायज मांगों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। सरकार की वादा खिलाफी के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन आज वही कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं।

पंचकूला की चरमराई सफाई व्यवस्था पर सुधा भारद्वाज ने सरकार को घेरा

सफाई कर्मियों की जायज मांगों का तत्काल समाधान करे सरकार, शहरों को महामारी के खतरे से बचाए: सुधा भारद्वाज


उन्होंने कहा कि पंचकूला शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और गंदगी के कारण शहरवासियों के सामने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। यदि स्थिति को तत्काल नहीं संभाला गया तो शहर में बीमारी और महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
सुधा भारद्वाज ने प्रदेश सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से तत्काल बातचीत करे और उनकी चिर-परिचित एवं जायज मांगों को बिना किसी देरी के पूरा करे। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल आंदोलन को खत्म करवाना नहीं, बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार सार्वजनिक रूप से बातचीत और समाधान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अंदरखाने सफाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में ईमानदार पहल करनी चाहिए।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों की जीवनरेखा हैं। उनके अधिकारों और सम्मान की अनदेखी करके न तो स्वस्थ शहर की कल्पना की जा सकती है और न ही बेहतर सफाई व्यवस्था की। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पंचकूला सहित प्रदेश के सभी शहरों में सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत की जाए और उनकी सभी जायज मांगों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कर्मचारियों का संघर्ष खत्म करवाना नहीं, बल्कि उनकी समस्याएं खत्म करना होनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X