Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

स्पीकर ने पेश की संवैधानिक मिसाल, कैंप आफिस के लिए मिले आवास को उसी दिन लौटाया

Updated on Friday, August 28, 2026 19:45 PM IST

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने किसी भी तरह के विवाद को पनपने से पहले ही खत्म कर दिया। उन्होंने पुलिस कांप्लेक्स मधुबन (करनाल) में कैंप आफिस के लिए आवंटित सरकारी मकान वापस लौटा दिया है। खास बात यह है कि मकान का आवंटन और उसे वापस करने का फैसला दोनों 26 अगस्त को ही हुए हैं। यानी हरविन्द्र कल्याण ने सरकारी मकान का आवंटन होते ही तत्काल उस पर पुनर्विचार किया और सरकार को मकान वापस करने के अपने निर्णय से अवगत करा दिया। उन्होंने मकान पर कब्जा नहीं लिया है।

- पुलिस कांप्लेक्स मधुबन में कैंप आफिस के लिए हुआ था मकान नंबर-2 का अस्थाई आवंटन - स्पीकर बोले, मेरा संवैधानिक पद, पुलिस ट्रेनिंग की गतिविधियां प्रभावित करना उचित नहीं - पुश्तैनी मकान के पुनर्निर्माण तक निजी मकान में अपने परिवार के साथ रहेंगे हरविन्द्र कल्याण

स्पीकर ने किया पत्र में संवैधानिक पद का उल्लेख

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में हरविन्द्र कल्याण ने स्पीकर के संवैधानिक पद का उल्लेख किया और कहा कि यदि वह पुलिस कांप्लेक्स मधुबन में रहेंगे तो वहां पुलिस के प्रशिक्षण तथा अन्य विभागीय गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में उन्होंने यह उचित समझा कि पुश्तैनी मकान के पुनर्निर्माण तक वह अपने परिवार के साथ किसी निजी मकान में रहेंगे। राजनीतिक रूप से भी हरविन्द्र कल्याण का यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सरकारी आवास के आवंटन को लेकर विपक्ष की ओर से किसी तरह के सवाल या आरोप सामने आने से पहले ही उन्होंने स्वयं सरकार को मकान वापस करने की जानकारी दे दी।


स्पीकर का कैंप आफिस फिलहाल करनाल के निकट स्थित कल्याण फार्म हाउस से संचालित होता है। यहीं उनका पुश्तैनी घर भी है। करीब 70 साल पुराना यह मकान अब काफी जर्जर हो चुका है तथा इसमें हरविन्द्र कल्याण का पूरा संयुक्त परिवार रहता है। परिवार की सुरक्षा और भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इस पुश्तैनी मकान के पुनर्निर्माण की योजना बनाई गई है।

इसी निर्माण अवधि के दौरान परिवार को रहने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरविन्द्र कल्याण ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया था कि उन्हें करनाल अथवा घरौंडा में किसी गेस्ट हाउस में आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उनका उद्देश्य यह था कि मकान के पुनर्निर्माण का काम निर्बाध रूप से चलता रहे और परिवार को भी इस दौरान रहने में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

हरियाणा सरकार ने उनकी पारिवारिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 26 अगस्त को पुलिस कांप्लेक्स मधुबन में मकान नंबर-2 आवंटित किया। यह मकान कल्याण फार्म हाउस के बिल्कुल नजदीक है। हरियाणा आर्म्स पुलिस मधुबन के आइजी अशोक कुमार की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि यह मकान विधानसभा स्पीकर को कैंप आफिस बनाने के लिए आवंटित किया गया है। आवंटन की अवधि एक वर्ष होगी और इसे पूरी तरह अस्थाई व्यवस्था के तौर पर किया गया था।

मकान का आवंटन पत्र जारी होते ही हरविन्द्र कल्याण ने इस व्यवस्था को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने तत्काल निर्णय लिया कि उनका कैंप आफिस कल्याण फार्म हाउस से ही संचालित होता रहेगा और इसके लिए पुलिस कांप्लेक्स में अलग से सरकारी मकान की आवश्यकता नहीं है। इसी आधार पर उन्होंने उसी दिन सरकार को मकान वापस करने का निर्णय लिया। कल्याण ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया कि उनकी पारिवारिक परिस्थिति और आवश्यकता को समझते हुए अस्थाई आवास की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह आवंटित मकान का इस्तेमाल कैंप आफिस के लिए नहीं करना चाहते। स्पीकर के इस फैसले के पीछे केवल व्यक्तिगत सुविधा का सवाल नहीं, बल्कि सरकारी संसाधनों और संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा एक व्यापक दृष्टिकोण भी दिखाई दे रहा है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X