अंबाला। भारत सरकार द्वारा पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेल्पमेंट अथॉरिटी) के माध्यम से संचालित नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा अंबाला के सेंट्रल फीनिक्स क्लब में सेमिनार का आयोजन किया गया।
पीएचडीसीसीआई ने किया जागरूकता सत्र का आयोजन
सोशल सिक्योरिटी और वर्कफोर्स रिटेंशन के जरिए एमएसएमई को मज़बूत बनाने के विषय पर आयोजित सेमिनार में पीएचडीसीसीआई के को-चेयर शिवम सलूजा ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए बेहतर सामाजिक सुरक्षा है। पीएफआरडीए के उप महाप्रबंधक सुधीर सिंह ने एनपीएस,लांग-टर्म रिटायरमेंट प्लानिंग और फाइनेंशियल सिक्योरिटी में इसके रोल पर अपने विचार व्यक्त किए। एचडीएफसी पेंशन के अकाउंट मैनेजर जसविंदर सिंह ने एमएसएमई और कर्मचारियों केलिए एनपीएस के लाभ के बारे में जानकारी दी।
एसबीआई पेंशन फंड्स के मैनेजर चंदर प्रकाश ने इसके पंजीकरण के बारे में उपस्थिति प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की। अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने आए हुए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस योजना के बारे में जानकारी भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई के डिप्टी रेजिडेंट डायरेक्टर सुधांशु धर,सीनियर रेजिडेंट ऑफिसर गुरदीप सिंह और रेजिडेंट ऑफिसर तुषार नेगी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।