Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में नई भर्तियां, कोविड टैस्टों की रिपोर्ट 12 घंटों में

Updated on Tuesday, June 23, 2020 15:39 PM IST

चंडीगढ़, राज्य में कोविड मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को कोविड के गंभीर मरीजों को संभालने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग में 300 ऐडहॉक पद भरने की मंजूरी दे दी है। तीनों सरकारी चिकित्सा कॉलेजों में 100-100 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने खाली पदों और मंजूरशुदा पद अधीन चिकित्सा और तकनीकी स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश तब दिए गए जब राज्य सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार और पीजीआई के पूर्व डायरैक्टर डॉ के.के. तलवार ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कोविड के गंभीर मरीजों को संभालने के लिए हरेक चिकित्सा कॉलेज में 100-100 स्टाफ भर्ती किये जाने की जरूरत है जिनमें मुख्यतौर पर सीनियर रैजीडैंट डॉक्टर और सहायक प्रोफैसर शामिल हैं। डॉ. तलवार की स्टाफ की जरूरत बारे सिफारशों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने 300 पद भरने की मंजूरी दे दी। उन्होंने विभाग को आदेश दिए कि ग्रैजुएट विद्यार्थियों को सीनियर रैजीडैंट के तौर पर लेकर ऐडहॉक भर्ती किया जाये। यह नियुक्तियाँ बाद में इम्तिहान के पास होने की शर्त पर होंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि स्टाफ की तुरंत कमी दूर करने के लिए सहायक प्रोफैसरों को वॉक-इन चयन के द्वारा रख लिया जाये। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्देश जारी किये गए।

यह बताते हुए कि स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न स्तर के 6000 पद भरने के लिए पहले ही मंजूरी दी गई थी, कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने डॉक्टरों खासकर ऐनस्थीजिया माहिरों, नर्सों, लैब तकनीशनों, वार्ड ब्वाय और अन्यों सहित हर स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए विभाग को कहा। इससे पहले अपनी विस्तृत प्रस्तुति के दौरान डॉ. तलवार ने कहा कि सरकारी चिकित्सा कॉलेजों और तीसरा दर्जा केंद्र वाले अस्पतालों में कोविड के लिए सीनियर रैजीडैंट डॉक्टरों /ऐनस्थीजिया /मैडिसन /जरूरत अनुसार अन्य जरुरी स्टाफ की जल्द भर्ती की जरूरत है। उनके द्वारा जूनियर फेकल्टी के तजुर्बे के लिए पी.जी.आई /एम्ज के कोविड आई.सी.यू में कम समय के तजुर्बे के लिए सुझाव दिया गया जिसको मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री द्वारा उस सुझाव को भी मंजूरी दी गई जिसमें आई.सी.यू में मरीजों को बढिय़ा इलाज देने के लिए ऐनस्थीजिया /क्रिटीकल केयर में से एक मैंबर 24 घंटे ड्यूटी पर लगाए जाने के लिए कहा गया।

राज्य में महामारी के चरम की तरफ बढऩे और आने वाले हफ्तों में स्थिति गंभीर होने की चिंताअें के चलतेे मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों को बिना लक्षण वाले मामलों के सैंपल प्रमुखता के साथ लेने और कोविड टैस्टों की रिपोर्टें 12 घंटों में सौंपे जाने सम्बन्धी निर्देश दिए गए। यह कहते हुए कि देरी पॉजिटिव मामलों में घातक सिद्ध हो सकती है, उन्होंने लोगों को शुरूआती लक्षणों के दिखने पर या अन्य चिंताओं सम्बन्धी सबसे पहले 104 नंबर डायल करने के लिए अपील की। कई मामलों में देरी के कारण मृत्युदर बढऩे की रिपोर्टों बारे चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग को उचित समय पर इलाज के लिए नागरिकों को सचेत करने हेतु हर कदम उठाने के लिए कहा।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X