Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हिसार में नारको डॉग्स का कमाल, नशे की खेप का लगाया सुराग

Updated on Thursday, August 27, 2026 20:39 PM IST

चंडीगढ़, 27 अगस्त। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार यूनिट के एएनसी स्टाफ ने नारको डॉग्स की मदद से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। प्रशिक्षित नारको डॉग्स रोमियो (HK-131), बोल्ट (HK-132) एवं रैम्बो (HK-133) ने अपनी विशेष सूंघने की क्षमता से नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन कार्रवाइयों में कुल 53.930 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 125 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

नारको डॉग्स रोमियो, बोल्ट और रैम्बो की सूंघने की क्षमता ने नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को बनाया और प्रभावी, तीन कार्रवाइयों में 53.930 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 125 ग्राम गांजा बरामद*

 

- *डीजीपी अजय सिंघल: तकनीक और प्रशिक्षित संसाधनों से नशे के नेटवर्क पर प्रहार*

 

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक, इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग तथा प्रशिक्षित संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। नारको डॉग्स की विशेष क्षमताएं नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी में पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी साबित हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करते हुए सप्लाई नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक स्तर पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन तीन कार्रवाइयों में कुल 53.930 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 125 ग्राम गांजा बरामद किया गया। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए एएनसी स्टाफ द्वारा अभियान लगातार जारी है। रोमियो, बोल्ट और रैम्बो जैसे प्रशिक्षित नारको डॉग्स की विशेषज्ञता इस अभियान को अधिक वैज्ञानिक, सटीक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

- *नारको डॉग्स बने नशे के खिलाफ पुलिस के ‘साइलेंट वॉरियर्स’*

 

पुलिस महानिरीक्षक राज्य अपराध शाखा राकेश आर्य ने बताया कि  नशे के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्रशिक्षित नारको डॉग्स की क्षमताओं का भी बेहतर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोमियो, बोल्ट और रैम्बो जैसे प्रशिक्षित नारको डॉग्स अपनी विशेष सूंघने की क्षमता के माध्यम से छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थों का पता लगाने में पुलिस की महत्वपूर्ण मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए एएनसी स्टाफ द्वारा इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई, निरंतर निगरानी और नारको डॉग्स की सहायता से तलाशी अभियान आगे भी पूरी गंभीरता के साथ जारी रखा जाएगा।

 

- *रोमियो और बोल्ट ने 125 ग्राम गांजे का लगाया सुराग*

 

12 अगस्त 2026 को एएनसी हिसार यूनिट ने नारको डॉग्स HK-131 रोमियो एवं HK-132 बोल्ट की सहायता से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 125 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में FIR No. 273/2026, धारा 20(b)(2)A NDPS Act, थाना अर्बन एस्टेट, हिसार में मामला दर्ज किया गया।

 

- *राजीव नगर में 42.930 ग्राम हेरोइन बरामद*

 

14 अगस्त 2026 को एएनसी स्टाफ द्वारा राजीव नगर, हिसार में नारको डॉग्स की सहायता से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 42.930 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले में FIR No. 404/2026, धारा 21-B NDPS Act, थाना HTM, हिसार में मामला दर्ज किया गया।

 

- *पीरावाली में 11 ग्राम चिट्टा बरामद*

 

इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को एएनसी स्टाफ ने गांव पीरावाली में कार्रवाई की। नारको डॉग्स की सहायता से की गई तलाशी में 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इस संबंध में FIR No. 456/2026, धारा 21-B NDPS Act, थाना सदर, हिसार में मामला दर्ज किया गया।

 

- *नारको डॉग्स बने नशा तस्करों के लिए चुनौती, हिसार में तीन कार्रवाइयों में नशीले पदार्थ बरामद*

 

एएनसी हिसार यूनिट द्वारा की गई इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि प्रशिक्षित नारको डॉग्स नशे के खिलाफ पुलिस अभियान में एक प्रभावी फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में उभर रहे हैं। उनकी विशेष सूंघने की क्षमता के माध्यम से नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी को अधिक सटीक एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। हरियाणा पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने के उद्देश्य से इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक, निरंतर निगरानी और नारको डॉग्स की क्षमताओं का समन्वित उपयोग किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान पूरी सख्ती के साथ निरंतर जारी रहेगा।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X