Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

करनाल में 3 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे

Updated on Wednesday, August 26, 2026 20:11 PM IST

चंडीगढ़, 26 अगस्त -हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ तथा सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल जिले के तीन गांवों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र  खोलने तथा गुरुग्राम जिले के दौलताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

- गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की सीएम ने दी मंजूरी

 

इस निर्णय की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने करनाल जिले के गाँव चांद समंद, ख़िराजपुर और नलवी कलां में एक-एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। इन नए केंद्रों के खुलने से स्थानीय ग्रामीणों को अपने घर के समीप ही प्राथमिक चिकित्सा और बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विस्तार करते हुए सरकार ने गुरुग्राम जिले के गांव दौलताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की भी मंजूरी दे दी है। दौलताबाद पीएचसी के अपग्रेड होने से क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों को अब विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक जांच सुविधाओं, बेहतर आपातकालीन सेवाओं तथा अधिक बिस्तरों की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उन्हें बड़ी बीमारियों के प्राथमिक इलाज के लिए शहर के दूर-दराज अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

 

आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के ताने-बाने को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। प्राथमिक और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे के मजबूत होने से जिला स्तरीय अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा और आमजन को अपने ही इलाके में समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X