Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित पदों की पहचान का काम शुरू

Updated on Wednesday, August 26, 2026 20:09 PM IST

चंडीगढ़, 26 अगस्त-हरियाणा सरकार ने राज्य के पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में दिए गए क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) आरक्षण का लाभ देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में रिक्त पदों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी पत्र में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्डों एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

हरियाणा सरकार ने सभी विभागों से मांगा रिक्तियों का ब्यौरा

यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा 18 अगस्त, 2026 को जारी निर्देशों के तहत की जा रही है, जिनमें हरियाणा के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने का प्रावधान किया गया है।

 

जारी पत्र के अनुसार, सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में सीधी भर्ती कोटे के तहत उपलब्ध रिक्तियों का पता लगाने का निर्णय लिया है, ताकि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से पूर्व अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

 

सभी संबंधित विभागों से पदवार एवं श्रेणीवार रिक्तियों की जानकारी मांगी गई है। इसमें पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित पदों के नाम, उन पर लागू आरक्षण प्रतिशत तथा पूर्व अग्निवीरों के लिए उपलब्ध संभावित रिक्तियों की संख्या का विवरण देना होगा।

 

विभागों को अनारक्षित, अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी), वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी), पिछड़ा वर्ग-ए (बीसी-ए), पिछड़ा वर्ग-बी (बीसी-बी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

निर्धारित प्रोफार्मा में माहवार पूर्व अग्निवीर भर्ती की स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है, ताकि सरकार को विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में पूर्व अग्निवीरों के लिए उपलब्ध अवसरों की समग्र स्थिति का आकलन हो सके।

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों को उनके अधीन आने वाले विभागों, बोर्डों और निगमों में उपलब्ध रिक्तियों का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X