Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का मार्गदर्शन : डॉ. अरविंद शर्मा

Updated on Wednesday, August 26, 2026 19:43 PM IST

चंडीगढ़, 26 अगस्त— हरियाणा के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। इसी कड़ी में चरखी दादरी में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और विधायक सुनील सतपाल सांगवान की अगुवाई में भव्य पवित्र कलश यात्रा निकाली गई जो हीरा चौक से शुरू होकर संत रविदास मंदिर तक पहुंची। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विधायक के अनुरोध पर संत रविदास मंदिर के भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।

सहकारिता एवं जेल मंत्री ने संत रविदास मंदिर भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि  गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता को सही दिशा दिखा रही हैं। उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार इसी समरसता और 'अंत्योदय' की भावना के साथ कार्य कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी के विचारों के प्रसार हेतु कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि पर लगभग 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य 'गुरु रविदास धाम' का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसका टेंडर हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इस धाम में 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत यह कलश यात्रा निकाली जा रही है, जो गांव-गांव और घर-घर तक सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचा रही है।

 

चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी की वाणी के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं को पारदर्शी माहौल देने के लिए ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ की नीति लागू की गई है, जिसके तहत युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण के लिए 'हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग' का गठन किया गया है। उन्होंने आमजन से संतों और महापुरुषों के विचारों को अपनाकर समाज में भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का आह्वान भी किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X