Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

गैंगस्टरों और एक्सटॉरशन कॉल्स पर एसटीएफ का शिकंजा

Updated on Tuesday, August 25, 2026 19:50 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और फिरौती के लिए आने वाली धमकी भरी कॉल्स के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने खुफिया सूचनाओं, तकनीकी निगरानी, अंतरराज्यीय समन्वय और जमीनी कार्रवाई के जरिए 1 जनवरी से 24 अगस्त 2026 तक 512 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 55 मोस्ट वांटेड, 270 गैंगस्टर या गैंग सदस्य तथा 187 अन्य जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी हैं। पुलिस का जोर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ उनके पूरे नेटवर्क को कमजोर करने और संभावित वारदातों को पहले ही रोकने पर है।

2026 में अब तक 512 आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टरों के पूरे नेटवर्क को जड़ से कमजोर करने में जुटी एसटीएफ, 270 गैंग सदस्य काबू


वर्ष 2024 से अब तक एसटीएफ ने कुल 1,972 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 369 मोस्ट वांटेड/इनामी अपराधी, 1,063 गैंगस्टर/गैंग सदस्य और 540 जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी हैं। अकेले गैंगस्टरों और गैंग सदस्यों की गिरफ्तारी वर्ष 2024 में 323, वर्ष 2025 में 470 और वर्ष 2026 में अब तक 270 रही है।
एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक सतीश बालन के अनुसार विदेशों में रहकर आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025-26 में अब तक 21 गैंगस्टरों को डिपोर्ट या एक्सट्राडाइट कर भारत लाया गया, जिनमें 14 वर्ष 2026 में वापस लाए गए हैं। इसके अलावा 12 गैंगस्टरों को विदेशों में डिटेन करवाया गया है। इस कार्रवाई में केंद्रीय एजेंसियों और संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

109 एक्सटॉरशन केस, तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंच

व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों को धमकाकर फिरौती वसूलने की कोशिशों पर भी एसटीएफ और जिला पुलिस की नजर है। वर्ष 2026 में अब तक फिरौती/एक्सटॉरशन से जुड़े 109 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें कॉल की तकनीकी जांच, आरोपियों की पहचान, नेटवर्क की निगरानी और जरूरत के अनुसार फील्ड ऑपरेशन के जरिए कार्रवाई की जा रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों, उद्योगपतियों और संभावित लक्ष्यों को निशाना बनाने वाले गैंगस्टरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X