Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

कांग्रेस का गुलदस्ता बिखर गया, 2005 जैसी पार्टी बनानी होगी’: कुलदीप शर्मा

Updated on Tuesday, August 25, 2026 19:46 PM IST

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और संगठनात्मक असहमति पर खुलकर अपनी बात रखी। एमएलए हॉस्टल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप शर्मा ने पार्टी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बोलने का अधिकार देने की पैरवी करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है और संगठन को पहले की तरह सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।

कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस संगठन पर उठाए सवाल : ‘मुझे बोलने नहीं देते, लेकिन चुप नहीं बैठूंगा’
कुलदीप शर्मा बोले- भाजपा के खिलाफ माहौल, लेकिन हम अपने बयानों से उसे हथियार दे रहे हैं


कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का गुलदस्ता बिखर गया है और इसे 2005 जैसी कांग्रेस बनाना होगा। उन्होंने कहा कि उस समय सभी लोग साथ थे और पार्टी ने सरकार बनाई थी। उन्होंने पार्टी के पुनर्निर्माण में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ आने की जरूरत बताई।
कुलदीप शर्मा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि आज लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है, जिन युवाओं ने भाजपा की सरकार बनाने में भूमिका निभाई थी, उनमें अब राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है और युवा बदलाव चाहते हैं। उन्होंने बेरोजगारी, एचकेआरएन और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा।

पार्टी में बोलने के अधिकार पर सवाल
कुलदीप शर्मा ने कहा कि एचकेआरएन के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के दौरान उनके बोलने पर एक नेता ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने ऐसी रोक-टोक को पार्टी के नियमों के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी का अहित होते हुए नहीं देख सकते, इसलिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा था। सोशल मीडिया पर उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं पर शर्मा ने कहा कि हर तीन-चार महीने बाद इस तरह की पोस्ट सामने आती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट नहीं डाली। उन्होंने यह भी कहा कि उनका फेसबुक पर कोई पेज नहीं है और उनकी फोटो लगाकर किसी अन्य व्यक्ति ने पेज बनाया होगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X