Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हीमोफिलिया मरीजों के इलाज को मिलेगा सीएसआर फंड का सहारा

Updated on Tuesday, August 25, 2026 19:38 PM IST

चंडीगढ़। हीमोफिलिया मरीजों के इलाज में अब सीएसआर सराहा बनेगा। हर साल 50 करोड़ रुपये का खर्च नायब सरकार सीएसआर फंड से जुटाएगी। सरकार की ओर से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड के तहत उद्योगों और कॉरपोरेट घरानों की मदद से सहयोग जुटाने की पहल शुरू की है। उद्योगों, कॉरपोरेट घरानों और व्यापारिक संगठनों को साथ जोड़कर 23 जिला सिविल अस्पतालों में आवश्यक बायोमेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने और हीमोफिलिया मरीजों के उपचार को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

हर साल 50 करोड़ का खर्च

उद्योगों और कॉरपोरेट घरानों की मदद से 23 सिविल अस्पतालों की बदलेगी तस्वीर


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में संभावित सीएसआर भागीदारों को सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर किए गए आकलन के आधार पर 23 सिविल अस्पतालों में आवश्यक बायोमेडिकल उपकरणों की पहचान की जा चुकी है। सीएसआर सहयोग से इन अस्पतालों की जांच और उपचार क्षमता बढ़ने के साथ मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। इससे गंभीर मामलों को बड़े टर्शियरी सेंटरों में रेफर करने की जरूरत भी कम होगी और जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

हीमोफिलिया मरीजों पर विशेष फोकस
सरकार की इस पहल में हीमोफिलिया मरीजों के इलाज को भी प्रमुखता दी गई है। हरियाणा में करीब 1,000 पंजीकृत हीमोफिलिया मरीज हैं और उनके उपचार पर सालाना लगभग 50 करोड़ रुपये तक खर्च होता है। प्रति मरीज औसतन 4 से 5 लाख रुपये का उपचार खर्च आता है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इन मरीजों को लगातार और समय पर उपचार उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि उपचार में रुकावट से विकलांगता, जटिलताओं और उत्पादकता के नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।
सीएसआर के माध्यम से कॉरपोरेट संस्थाएं सरकार द्वारा चिन्हित बायोमेडिकल उपकरणों को प्रायोजित करने अथवा हीमोफिलिया मरीजों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता देने का विकल्प चुन सकेंगी।

पारदर्शी खरीद के लिए एचएमएससी को मिल सकेगा सीएसआर फंड

बायोमेडिकल उपकरणों की संस्थागत खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए सीएसआर फंड सीधे हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को जारी किया जा सकेगा। यह राज्य की अधिकृत खरीद एजेंसी है, जो चिकित्सा उपकरणों, दवाओं और संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं की खरीद करती है। इससे गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ उपकरणों की जिला अस्पतालों तक तेजी से आपूर्ति में मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X