Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस सफर सुविधा

Updated on Tuesday, August 25, 2026 19:21 PM IST

चंडीगढ़, 25 अगस्त-  हरियाणा सरकार द्वारा हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को विशेष सौगात देने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी महिलाओं को हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।

महिलाएं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चे कर सकेंगे बसों में मुफ्त यात्रा

सुरक्षा की दृष्टि से बस स्टेण्ड पर पर्याप्त पुलिस स्टाफ होंगे तैनात

सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह निःशुल्क यात्रा की सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जो 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ उनके 15 वर्ष तक आयु के बच्चे भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में बिना किराया दिए यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। निःशुल्क यात्रा की सुविधा हरियाणा राज्य में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए मान्य होगी। जिसमें दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्राएं भी शामिल की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारियों तथा सभी जिला महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए बसों के सुगम संचालन के अलावा पर्याप्त बसों की उपलब्धता तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

मार्गदर्शन हेतू बस स्टेण्ड पर परिवहन कर्मी होंगे तैनात

उन्होंने बताया कि जिला महाप्रबंधक प्रत्येक बस स्टेण्ड पर परिवहन कर्मचारी को वर्दी में तैनात करेंगे ताकि महिलाओं का गंतव्य स्थल के लिए उचित मार्गदर्शन कर सकें। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के मध्येनजर बस स्टेण्ड पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस स्टाफ की भी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व की मुख्यमंत्री की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। सरकार की इस पहल से महिलाएं और उनके बच्चों को अपने परिवारजनों के साथ त्यौंहार मनाने के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X