Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी का भर्ती प्रस्ताव रद्द :कृष्ण लाल पंवार

Updated on Tuesday, August 25, 2026 18:44 PM IST

चंडीगढ़, 25 अगस्त - हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी में नियमों को ताक पर रखकर की गई पांच कर्मचारियों की भर्ती के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने तथा कर्मचारियों को दिए गए वेतन की रिकवरी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां को निर्देश दिए कि भर्ती के प्रस्ताव को तत्काल रद्द किया जाए और नियमानुसार कर्मचारियों को किए गए वेतन भुगतान की वसूली सुनिश्चित की जाए। यह मामला गांव किरमच निवासी द्वारा समिति के समक्ष दी गई शिकायत में उठाया गया था, जिसमें पांच कर्मचारियों की भर्ती को अवैध तरीके से किए जाने का आरोप लगाया गया था।

 

दी गई सैलरी की जाए रिकवर : कृष्ण लाल पंवार

 

विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की

 

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एजेंडे में शामिल सभी 11 मामलों का किया निपटारा

 

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बैठक के एजेंडे में शामिल 11 शिकायतों की सुनवाई करते हुए सभी 11 शिकायतों का निपटारा किया।

 

मंत्री ने पानीपत निवासी राजपाल खुराना की शिकायत पर सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अपनी जांच जारी रखे और शिकायतकर्ता को केस से संबंधित डाक्यूमेंट उपलब्ध करवाए। इसके साथ ही अस्पताल से अपना सामान निकालने के लिए एसडीएम को शिकायत दें, ताकि पुलिस सहायता के सामान दिलवाया जा सके। उन्होंने वार्ड नंबर 32 निवासी महाजन सिंह की शिकायत पर सुनवाई करते हुए नगर परिषद के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह में गांव बाहरी वाली सड़क पर बरसाती पानी का नाला का बंद निर्माण सप्ताह में शुरू करवाया जाए और निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया।

 

विकास एवं पंचायत मंत्री ने एक अन्य शिकायतकर्ता की शिकायत पर नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो इस मामले में नोटिस देने के साथ नियमानुसार कार्रवाई को अमल में लाएं और रास्ते को खुलवाया जाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि दर्रा खुर्द में टाउन प्लानिंग स्कीम 8-ए का उल्लंघन किया जा रहा है। योजना के तहत पार्किंग व सर्विस रोड के लिए छोड़ी गई जगह पर होटल व दुकानें बनाई जा रही हैं। उन्होंने एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान रोडवेज जीएम को निर्देश दिए कि धनौरा जाटान मार्ग पर विद्यार्थियों के लिए स्पेशल इलेक्ट्रिक बस चलाई जाए।

 

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शांति नगर निवासी की शिकायत पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए एक नए ट्यूबवेल का प्रपोजल तैयार करके भेजा जाए। इसके साथ ही उन्होंने गांव नरकातारी सरपंच की शिकायत पर उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक्वायर की गई जमीन पर किए गए अवैध कब्जा को छुड़वाया जाए। इसके लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाए और पुलिस बल के साथ कब्जा छुड़वाया जाए।

 

मंत्री ने दयानंद कॉलोनी निवासी की शिकायत पर जिला नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले की इंक्वायरी पूरी करके लोकायुक्त को रिपोर्ट भेजी जाए और जब तक लोकायुक्त का फैसला नहीं आता तब तक निर्माण कार्य व अन्य गैर कानूनी ढंग से किए जाने वाले कामों को रोका जाए।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X