Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

झज्जर में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद

Updated on Tuesday, August 25, 2026 18:10 PM IST

चंडीगढ़:- हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का जिलेवार संगठनात्मक संवाद कार्यक्रम मंगलवार को झज्जर में आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा क्षेत्रवार नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक चुनौतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
25 अगस्त को झज्जर जिले के झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ एवं बादली विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें आयोजित की गईं। इसके बाद झज्जर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।

संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर की चर्चा झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा क्षेत्रों में संवाद बैठकें

युवाओं को रोजगार देने में विफल भाजपा सरकार ने देश के जनसांख्यिकीय लाभांश को जनसांख्यिकीय संकट में बदला — राव नरेंद्र सिंह

छात्रों की गूंज’ अभियान युवाओं की आवाज को मजबूती देने और उनके अधिकारों की लड़ाई को जन आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम — संजय दत्त


इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश का युवा आज रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार युवाओं को झूठे सपने दिखाती रही है।


उन्होंने कहा, “8.7 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और इनमें से केवल 8.25 प्रतिशत युवाओं के पास रोजगार पाने के लिए आवश्यक कौशल है। यह ‘अमृत काल’ की वह कड़वी सच्चाई है, जिसे राहुल गांधी जी का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान देश के सामने ला रहा है। युवाओं के बीच इस अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन इस बात का प्रमाण है कि बेरोजगारी आज देश के सबसे बड़े और गंभीर मुद्दों में से एक है।”
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 के बाद युवाओं से रोजगार और ‘अच्छे दिनों’ के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन करोड़ों युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने देश के Demographic Dividend (जनसांख्यिकीय लाभांश) को Demographic Disaster (जनसांख्यिकीय संकट) में बदलने का काम किया है।


उन्होंने कहा, “जिस युवा शक्ति को भारत की सबसे बड़ी ताकत और विकास का इंजन बनना था, वही युवा आज रोजगार की तलाश में भटक रहा है। कांग्रेस युवाओं की इस पीड़ा को केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के भविष्य का सवाल मानती है। हम युवाओं के अधिकार, रोजगार और सम्मान की लड़ाई को व्यापक जन आंदोलन में बदलने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।”

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि युवा-विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करना कांग्रेस की प्राथमिकता रही है।

वहीं, हरियाणा कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आवाज को संगठित करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार युवाओं के रोजगार, शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय बहस के केंद्र में लाते रहे हैं।

संजय दत्त ने कहा, “आज देश के करोड़ों युवा रोजगार, शिक्षा और कौशल के अवसरों से वंचित हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 15 से 29 वर्ष की आयु के अनुमानित 8.7 करोड़ भारतीय ऐसे हैं जो न रोजगार में हैं, न शिक्षा में और न ही किसी प्रशिक्षण में। यह आंकड़ा सरकार के उन दावों की वास्तविकता सामने रखता है, जिनमें युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का दावा किया जाता है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं की समस्याओं को हर स्तर पर उठाने और उन्हें संगठनात्मक रूप से मजबूत आवाज देने का काम किया है। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष को गांव, कस्बे, शहर और विश्वविद्यालयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।

संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा में आयोजित संगठनात्मक संवाद बैठकों का उद्देश्य केवल संगठन की समीक्षा करना नहीं था, बल्कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के मुद्दों से जोड़ना और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना भी था।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस का संगठन जनता के बीच रहकर, जनता के मुद्दों पर संघर्ष करता रहा है और युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाता रहेगा।”
इस अवसर पर विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादयान, गीता भुक्कल तथा कुलदीप वत्स, झज्जर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय यादव, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेशन व कनेक्ट सेंटर के इंचार्ज दीपक लाम्बा भी मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X