Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

*हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार संवाद बैठकों का पांचवां चरण 25 अगस्त से झज्जर में शुरू*

Updated on Monday, August 24, 2026 17:40 PM IST

चंडीगढ़:- हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलेवार संवाद बैठकों के पांचवें चरण की शुरुआत 25 अगस्त से झज्जर जिले से होगी। इस चरण के दौरान विभिन्न जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी बैठकों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रवार नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक संवाद किया जाएगा।

25 अगस्त को झज्जर एवं भिवानी में कार्यक्रम

25 अगस्त को झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ एवं बादली विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसी दिन झज्जर जिला कांग्रेस कमेटी, भिवानी ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी तथा भिवानी शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठकों का भी आयोजन होगा।

 

*एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद*

 

*25 से 27 अगस्त तक झज्जर, भिवानी, दादरी एवं महेंद्रगढ़ जिलों में विधानसभा क्षेत्रवार संवाद बैठकें*

 

*चार चरणों में 16 जिलों, 24 जिला कांग्रेस कमेटियों और 63 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचा संगठनात्मक संवाद अभियान*

 

26 अगस्त को भिवानी एवं दादरी जिले के विधानसभा क्षेत्रों में संवाद

26 अगस्त को भिवानी, लोहारू, बवानी खेड़ा, तोशाम, बाढड़ा एवं दादरी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें होंगी। इसी दिन दादरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक भी आयोजित की जाएगी।

27 अगस्त को महेंद्रगढ़ जिले में संगठनात्मक संवाद

27 अगस्त को महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक के साथ-साथ महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली एवं नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें आयोजित की जाएंगी।


इन बैठकों के माध्यम से पार्टी नेतृत्व स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, क्षेत्रीय मुद्दों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने की दिशा में सुझावों पर चर्चा करेगा।

30-31 अगस्त को दिल्ली में हरियाणा के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात

इसके अतिरिक्त, एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त 30 एवं 31 अगस्त को 24 अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हरियाणा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

जिलेवार संवाद बैठकों के चार चरणों के माध्यम से अब तक हरियाणा के 16 जिलों, 24 जिला कांग्रेस कमेटियों तथा 63 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम पूरे किए जा चुके हैं। पांचवें चरण के पूरा होने के बाद यह संगठनात्मक संवाद अभियान 20 जिलों, 29 जिला कांग्रेस कमेटियों तथा 77 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी का यह संवाद अभियान संगठन को जिला, विधानसभा और बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच सीधा संवाद और समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X