Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

सुपवा के आवासीय परिसर में चला पौधरोपण अभियान

Updated on Sunday, August 23, 2026 19:12 PM IST

डीएलसीसुपवा आवासीय परिसर में पौधरोपण करते कुलगुरु डॉ अमित आर्य।

रोहतक, 23 अगस्त 2026। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के आवासीय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने पौधरोपण करते हुए की। इस दौरान स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए करीब 150 पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।


- स्टाफ व छात्राओं ने 150 फलदार व छायादार पौधे लगाए


पौधरोपण अभियान की शुरुआत सुपवा के आवासीय परिसर के मुख्य द्वार से की गई। कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने अपनी संस्कृति व परंपरा के अनुसार त्रिवेणी लगाई, जिससें तीन पवित्र व औषधीय पौधे पीपल, नीम व बरगद शामिल रहे। उन्होंने कैंपस की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाने में सहायक रहने वाले पौधे भी इस दौरान रोपे। डॉ अमित आर्य ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, फल, छाया और अनेक प्रकार के प्राकृतिक संसाधन प्रदान करने के साथ ही वातावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान के दौरान डीएलसीसुपवा के आवासीय परिसर, जिसमें कुलगुरु निवास, अहिल्याबाई होल्कर कन्या छात्रावास, फैकेल्टी व स्टाफ निवास आदि के आसपास कतारबद्ध क्रम से खाली स्थानों पर विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। फलदार पौधों में आम, अमरूद, नींबू, जामुन और आंवला आदि शामिल रहे, जबकि छायादार पौधों में नीम, पीपल, बरगद, अशोक और गुलमोहर जैसे पौधे लगाए गए। पौधों को लगाने के लिए पहले स्थान का चयन किया गया और फिर गड्ढे तैयार करके उनमें खाद एवं उपजाऊ मिट्टी डाली गई। इसके बाद पौधों को सावधानीपूर्वक लगाया गया और उनमें पानी दिया गया।

अभियान में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। छात्र-छात्राओं ने एक-एक पौधे की जिम्मेदारी लेते हुए उसे नियमित रूप से पानी देने, उसकी सुरक्षा करने और उसके विकास पर ध्यान देने का प्रण किया। कुलगुरु डॉ आर्य ने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। इस अवसर पर मौजूद टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि, लगातार बढ़ते प्रदूषण, गर्मी और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई जा सके।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X