Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

कांग्रेस में दीपेंद्र हुड्डा की घेराबंदी हुई तेज

Updated on Sunday, August 23, 2026 18:50 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के एक बयान पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के दिवंगत नेता सज्जन कुमार की मौत के बाद बयान देकर विपक्ष के निशाने पर आए दीपेंद्र हुड्डा की  अब कांग्रेस में भी घेराबंदी शुरू हो गई है।
हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को लिखा हुआ एक पत्र रविवार को सोशल मीडिया पर लीक हो गया।
पूरा मामला दीपेंद्र हुड्डा के एक बयान से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने सज्जन कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा था-हमारे पूरे देश में उनकी मिसाल दी जाती है। पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 में हुए सिख दंगों कोर्ट ने उम्रकैद की सजा हुई थी। 20 अगस्त को जेल में ही मौत हो गई थी। कुलदीप शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के समधी हैं। उनकी समधन शक्ति रानी शर्मा कालका से भाजपा विधायक हैं, जबकि दामाद कार्तिकेय शर्मा भाजपा के समर्थन से राज्यसभा सांसद बने हैं।

पूर्व स्पीकर ने खडग़े को पत्र लिखकर सीडब्ल्यूसी से निकालने की करी मांग
राव नरेंद्र बोले यह पार्टी का स्टैंड नहीं
दीपेंद्र ने कहा बयान को गलत ढंग से किया गया पेश


कुलदीप शर्मा ने अपने पत्र में लिखा कि दीपेंद्र हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को मिसाली नेता वाले बयान से देश, पंजाब, हरियाणा और विदेश में बसे सिख समुदाय के भीतर गहरा रोष पैदा हुआ है। किसान आंदोलन के बाद सिख समाज ने कांग्रेस पर भरोसा जताया था, लेकिन इस बयान से उनके जख्म फिर हरे हो गए हैं। पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले दिए गए इस गैर-जिम्मेदाराना और अपरिपक्व बयान से पार्टी को बड़ा राजनीतिक नुकसान हो सकता है। विरोधी दल इसका राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने पहले ही सज्जन कुमार से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया था। सिख समुदाय के भरोसे को फिर से बहाल करने और पार्टी की मंशा स्पष्ट करने के लिए दीपेंद्र हुड्डा को सीडब्ल्यूसी के स्थायी सदस्य पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
अपना पत्र लीक होने पर कुलदीप शर्मा ने रविवार को कहा कि उन्होंने यह पत्र पार्टी अध्यक्ष को लिखा है, मीडिया में यह कैसे आया, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। करनाल में सिख समुदाय के लोगों की अच्छी संख्या है। काफी लोगों ने फोन पर इस बयान के लिए कहा, जिसके बाद मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि वे जनभावनाओं के अनुसार फैसला भी लेंगे।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस विवाद पर कहा है कि सांसद का बयान पारिवारिक रिश्तों पर आधारित बयान है। यह पार्टी का स्टैंड नहीं है। कुलदीप शर्मा द्वारा लिखे गए पत्र की कॉपी उनके पास नहीं आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजने की जानकारी नहीं है।
इस बीच दीपेंद्र हुड्डा ने बयान पर यू टर्न लेते हुए कहा कि उनके जिस शब्द के बारे में कहा जा रहा है उसका प्रयोग मैंने किया ही नहीं। मेरी न ही कोई ऐसी भावना नहीं थी। जो लोग भाईचारे की भावना तोडक़र राजनीति करना चाहते हैं, उन लोगों द्वारा ये शब्द मेरे मुंह में डाला जा रहा है। आज तक सिख समाज से हमारा भाईचारा है। मेरे परिवार का भी सिख समाज से जुड़ाव है। कभी भी सिख भाइयों की बात आई, हमने हमेशा स्टैंड लिया है। 1984 के दंगों में भी हमने कहा था कि बहुत बड़ा अन्याय हुआ। उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X