Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

अल्पसंख्यक समाज तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं, बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करें कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Saturday, August 22, 2026 19:41 PM IST

पानीपत, 21 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के पानीपत जिला कार्यालय ‘श्याम कमल’ में शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेशस्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री श्री फणिंद्रनाथ शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जवाहर सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत वड़ैच ने की। बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की गतिविधियों, बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


पानीपत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेशस्तरीय बैठक, ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ संगठन विस्तार पर मंथन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी संगठन का महत्वपूर्ण अंग है और उसकी भूमिका समाज के बीच संपर्क, संवाद और सेवा के माध्यम से संगठन को और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के कल्याण और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जितना कार्य किया है, उतना कार्य कांग्रेस अपने 70 वर्षों के शासनकाल में नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अल्पसंख्यक समाज के बीच नियमित संपर्क स्थापित करें और केंद्र तथा हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में सहयोग करें। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सुशासन का वास्तविक उद्देश्य है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली जाति, धर्म और क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, सेवा और जनकल्याण पर आधारित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज के साथ निरंतर संवाद और सेवा का संबंध भी मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए लोगों से संपर्क बढ़ाने और प्रत्येक वर्ग के बीच भाजपा की नीतियों एवं सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

संगठन महामंत्री श्री फणिंद्रनाथ शर्मा ने बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को नियमित जनसंपर्क, बूथ सशक्तीकरण, सदस्यता, संगठन विस्तार और सक्रिय भागीदारी पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत और सक्रिय संगठन भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ और क्षेत्र में निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखे तो संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत वड़ैच ने मोर्चे की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशभर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और समाज के अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा एवं विकास कार्यों से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा।

बैठक में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार, नियमित जनसंपर्क, सदस्यता अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच संवाद को और मजबूत करने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X