Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

*हालसा ने राज्यव्यापी पोक्सो जागरूकता अभियान के जरिए 3.10 लाख से ज्यादा छात्रों तक बनाई पहुंच*

Updated on Friday, August 21, 2026 19:48 PM IST

चंडीगढ़, 21 अगस्त - कानूनी साक्षरता और सुरक्षात्मक उपायों के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) ने पूरे राज्य में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा हालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति दीपक सिबल के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को "यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012" (पोक्सो एक्ट) के प्रावधानों, परिणामों और सुरक्षा तंत्र से अवगत कराना है।

एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई, 2026 से 15 अगस्त, 2026 के बीच प्रदेश के 1,731 स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में 2,296 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 3,10,841 से अधिक विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अभियान को जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों  द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन का सहयोग रहा।

उन्होंने बताया कि पारंपरिक भाषणों के बजाय स्थानीय भाषा और आयु-अनुकूल माध्यमों का उपयोग किया गया, जिससे बच्चे आसानी से विषय को समझ सकें। कार्यक्रमों में साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और तकनीक का जिम्मेदार उपयोग, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श, शोषण एवं दुर्व्यवहार से बचाव तथा अपराध की स्थिति में कानूनी मदद और रिपोर्टिंग के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से हालसा का उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित माहौल तैयार करना है जहां बच्चे अपने अधिकारों, जिम्मेदार व्यवहार और सुरक्षा के कानूनी विकल्पों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो सकें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X