Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

मुख्य सचिव ने स्वतन्त्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं  

Updated on Saturday, August 15, 2026 18:12 PM IST

चंडीगढ़, 15 अगस्त - हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और वंदे मातरम् तथा राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने कृषि, उद्योग, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और प्रशासनिक सुधारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश को विकास के नए आयामों तक ले जाने के लिए सरकार और प्रशासन निरंतर प्रयासरत हैं।

रस्तोगी ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को सरल बनाना और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
रस्तोगी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और आपसी भाईचारे, सद्भाव तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक विकसित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त हरियाणा तथा मजबूत भारत के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने देश व प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि, शांति एवं प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर निगरानी एवं समन्वय तथा शिकायत विभाग की विशेष सचिव और महिला व बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. प्रियंका सोनी, सतर्कता विभाग के विशेष सचिव स्वप्निल पाटिल व पंकज सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X