Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

सोनीपत में 11 वर्षीय छात्र की मौत पर मानव अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Updated on Thursday, August 13, 2026 18:50 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने जर्जर स्कूलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर में राजकीय स्कूलों की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने शिक्षा विभाग से स्कूलों में सुरक्षा उपायों की रिपोर्ट तलब की है। आगामी सुनवाई एक अक्टूबर को होगी।
दरअसल, 6 अगस्त को सोनीपत जिले के गन्नौर उपमंडल स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी बिलिंदा के मुख्य प्रवेश द्वार का एक हिस्सा नीचे गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से 11 वर्षीय यश कुमार मलबे के नीचे दब गया। पहले उसे गन्नौर अस्पताल में ले जाया गया, इसके बाद भगत फूल सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिल कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में स्कूल का चौकीदार को भी चोटिल हुआ था। लिहाजा, बच्चे की मौत मामले पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।  आयोग ने घटना को गंभीर मानते हुए न केवल जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं, बल्कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के भवनों, प्रवेश द्वारों, चारदीवारियों और अन्य ढांचागत व्यवस्थाओं की सुरक्षा का व्यापक आकलन कराने को कहा है।


जर्जर स्कूलों पर मानवाधिकार आयोग सख्त
प्रदेशभर में राजकीय स्कूलों की सुरक्षा जांच के निर्देश


रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के समय चौकीदार मुख्य गेट के ऊपर उगी घास और बेलों को हटाने का प्रयास कर रहा था। इन्हें खींचे जाने के दौरान गेट और पिलर से जुड़ी ईंटों की संरचना ढह गई। आयोग ने स्कूल की कथित जर्जर स्थिति का भी संज्ञान लिया है। रिपोर्टों में दीवारों में दरारें, छत से पानी का रिसाव और अन्य संरचनात्मक कमियों का उल्लेख है। यह भी सामने आया है कि स्कूल की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर पहले चिंता जताई गई थी तथा ग्राम पंचायत की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया गया था।
आयोग ने स्पष्ट किया कि असुरक्षित स्कूल भवनों की पहचान कर केवल रिपोर्ट तैयार कर देना पर्याप्त नहीं है। कमियों को दूर करने के लिए समयबद्ध, ठोस और सत्यापन योग्य कार्रवाई जरूरी है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से स्कूल की सुरक्षा स्थिति, पूर्व निरीक्षण और शिकायतों, मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों, घटना की जांच और पुलिस जांच, संभावित लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने तथा मृतक बच्चे के माता-पिता या कानूनी वारिसों को दिए गए अथवा प्रस्तावित मुआवजे की जानकारी मांगी है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X