Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हरियाणा में राइस मिलर्स का 2600 करोड़ का भुगतान अटका

Updated on Thursday, August 13, 2026 18:31 PM IST

चंडीगढ़। प्रदेशभर के राइस मिलर्स ने 2600 करोड़ रुपये के धान स्टॉक का भुगतान होने के खिलाफ चंडीगढ़-17 स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन ने सरकार को चेताया कि यदि 2600 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हुआ तो आगामी धान सीजन के दौरान मंडियों से धान का उठान नहीं करेंगे। एसोसिएशन की ओर से हंसराज सिंगला और ज्वैल सिंगला ने स्पष्ट किया राइस मिलर्स लंबे समय से इस मामले को मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।


प्रदेशभर के राइस मिलर्स ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन
भुगतान न होने पर धान का उठान न करने की चेतावनी


धान खरीद से संबंधित निर्धारित अंतिम तिथि 30 जून को समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद करीब 2,600 करोड़ रुपये की राशि और धान के स्टॉक से जुड़ा मामला लंबित है। इससे प्रदेशभर के मिलर्स गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
मिलर्स ने सरकार से मांग की कि लंबित राशि का तत्काल भुगतान किया जाए और धान के स्टॉक से संबंधित समस्या का भी निपटारा किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आगामी धान सीजन में राइस मिलर्स किसानों से धान का उठान नहीं करेंगे।
एसोसिएशन ने कहा कि धान उठान प्रभावित होने की स्थिति में किसानों को होने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। मिलर्स ने यह भी चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर के राइस मिलर्स और किसान सडक़ पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने सरकार से समय रहते हस्तक्षेप कर भुगतान और स्टॉक से जुड़े विवाद का स्थायी समाधान करने की मांग की।
इस अवसर पर सौरभ गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, राजिंदर मोंगा, बलराज देसवाल, नरेश बंसल, रविंदर शर्मा, नरेश मेहता और रामपाल गोयल समेत एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X