Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

जातिगत भेदभाव की सोच लोकतंत्र के लिए खतरा:जितेंद्र बघेल

Updated on Thursday, August 13, 2026 18:27 PM IST

चंडीगढ़, 13 अगस्त। कांग्रेस के हरियाणा सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के संबोधन के बाद मंच के शुद्धिकरण मामले पर भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि जातिगत भेदभाव की सोच लोकतंत्र के लिए खतरा है। बघेल ने घटना को संविधान की समानता और सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत बताते हुए कहा कि यदि घटना सामने आए तथ्यों के अनुरूप हुई है तो यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि सामाजिक भेदभाव की मानसिकता का गंभीर उदाहरण है। उन्होंने भाजपा से अपना रुख स्पष्ट करने और नैनीताल पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। बघेल ने कहा कि दोष साबित होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

खडग़े के मंच के शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस के हरियाणा सह प्रभारी ने भाजपा को घेरा
राजनीतिक विरोध की आड़ में सामाजिक अपमान बर्दाश्त नहीं


उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े न केवल देश के वरिष्ठतम नेताओं में शामिल हैं, बल्कि वे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। संसद से लेकर जन आंदोलनों तक उन्होंने गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। ऐसे वरिष्ठ नेता के जनता को संबोधित करने के बाद मंच का कथित रूप से ‘शुद्धिकरण’ किया जाना केवल राजनीतिक विरोध का विषय नहीं है, बल्कि इससे सामाजिक समरसता और समानता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के सामने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े अनेक गंभीर मुद्दे हैं। कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।  
बघेल ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार देता है तथा छुआछूत को समाप्त करता है। आजादी के दशकों बाद भी यदि किसी व्यक्ति की सामाजिक पहचान के आधार पर ‘शुद्ध’ और ‘अशुद्ध’ जैसी सोच सामने आती है तो यह पूरे समाज के लिए चिंताजनक है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X