Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

अंबाला में सिख संगत व पुलिस में टकराव, कई वाहन तोड़े

Updated on Thursday, August 13, 2026 18:20 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला में गुरुवार को उस समय विवाद बढ़ गया जब पंजाब के हिंदू नेता गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिख संगत सडक़ों पर उतर आई। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए लाठीचार्ज भी किया। सिख संगत ने दिल्ली-अमृतसर मार्ग तथा चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग जाम करते हुए जमकर हंगामा किया। संगत ने कई घंटे तक हंगामा किया और वाहनों में तोडफ़ोड़ की।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन चलाया
चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर कई घंटे जाम


इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन बोले-सो निहाल का उद्घोष करते हुए भीड़ नहीं रुकी। अंबाला-नारायणगढ़ रोड नेशनल हाइवे-7 पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। इसी दौरान हाईवे पर स्थित एनसीसी स्कूल प्रबंधन ने हंगामे को देखते हुए छुट्टी रोक दी गई, जिससे बच्चे अंदर ही फंस गए। बच्चों को लेकर चिंतित अभिभावक लगातार फोन करते रहे। भीड़ की मांग है कि मंड के खिलाफ केस दर्ज हो। साथ ही मंड पर हमले के आरोप में जिन युवाओं पर कार्रवाई हुई, उसे बंद कराई जाए।
बता दें कि इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन मंड 7 अगस्त को अपनी वाई प्लस सिक्योरिटी के साथ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद खड़ा हुआ। आरोप है कि मंड की गाड़ी ने संगत को टक्कर मारी। इससे गुस्साई भीड़ और निहंगों ने मंड को सडक़ पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इनोवा गाड़ी को तोड़ दिया था।


आज इस मुद्दे पर गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में सिख संगत की बैठक हुई। इसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य और विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सदस्यों का आरोप है कि गुरसिमरन सिंह मंड की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की, जबकि गुरुद्वारा प्रबंधन की शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
बैठक में कहा गया कि उस दिन मंड की गाड़ी से हादसा हुआ। इनोवा को मंड का बेटा भवजोत सिंह चला रहा थे। संगत ने इस मामले की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। गुरुद्वारे के आसपास एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैठक में पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और माता बलविंदर कौर पहुंचे। एचएसजीएमसी अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा, उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह तलाकौर, बलविंदर सिंह भिंडर, रुपिंदर सिंह, रुपिंदर सिंह लाडी, सुखदेव सिंह, गुरतेज सिंह, गुरजीत सिंह धमोली, हरिंदर सिंह राछेड़ी, निर्मल सिंह जौला और बलकार सिंह मर्दों साहिब मौजूद रहे। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस के आला अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सिख संगत को उचत कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। जिला प्रशासन ने सिख संगत से लिखित में बयान दर्ज करवाने को कहा है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X