Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

धर्म और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी  

Updated on Monday, August 10, 2026 20:16 PM IST

चंडीगढ़ 10 अगस्त।   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। कुरुक्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर विश्व स्तर पर ले जाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं।सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। आज दूसरे सोमवार को बाबा का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि हरियाणा में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को पूजा-अर्चना की

 

प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर आज स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने उनका फूल-मालाओं व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। चारों ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थानेश्वर महादेव कुरुक्षेत्र की आस्था का केंद्र हैं। मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने यहीं शिवलिंग की स्थापना कर पूजा की थी। उन्होंने कहा कि सावन में कावड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सावन के पवित्र महीने में पर्यावरण का ध्यान रखें, प्लास्टिक का प्रयोग न करें और मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखें। इस मौके पर स्थानेश्वर महादेव मंदिर के महंत बाबा बंसीपुरी जी महाराज, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन,  सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X