Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

बूथ से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक समाज के हर वर्ग से सीधा संवाद मजबूत करेगी भाजपा : डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Monday, August 10, 2026 20:07 PM IST

चंडीगढ़, 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने संगठन को समाज के प्रत्येक वर्ग से और मजबूती से जोड़ने तथा बदलते दौर के अनुरूप जनसंवाद को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सोमवार को व्यापक संगठनात्मक मंथन किया। पानीपत स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘श्याम कमल’ में अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा तथा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की अलग-अलग प्रदेश स्तरीय बैठकें आयोजित हुईं। तीनों बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व, वंचित समाज को सामाजिक न्याय और युवाओं से डिजिटल संवाद भाजपा की प्राथमिकता : डॉ. अर्चना गुप्ता*

*पानीपत में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा और आईटी-सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठकों में बनी आगामी रणनीति*


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व, वंचित समाज को सामाजिक न्याय और देश की युवा पीढ़ी से आधुनिक माध्यमों के जरिए सीधा संवाद भाजपा की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है, जो बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच निरंतर सक्रिय रहता है।


अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और अनुसूचित समाज के बीच संपर्क को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब, वंचित और अनुसूचित समाज को सम्मान, अवसर और सामाजिक न्याय देना सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और यात्राओं के माध्यम से सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


महिला मोर्चा की बैठक में संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, बूथ स्तर तक संपर्क मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर मंथन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्णय प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण सहभागी बनाने की दिशा में लगातार काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का मार्ग प्रशस्त होना इसी सोच का परिणाम है।

आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक में विशेष रूप से युवा वर्ग तक प्रभावी डिजिटल संवाद स्थापित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में है और आज की युवा पीढ़ी सूचना, संवाद और विचार-विमर्श के लिए बड़े पैमाने पर डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करती है। ऐसे में भाजपा के आईटी और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे तथ्यों, तकनीक और त्वरित संवाद के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की विशेषता यही है कि एक तरफ उसका कार्यकर्ता बूथ पर घर-घर जाकर लोगों से संवाद करता है, तो दूसरी तरफ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नई पीढ़ी से जुड़ता है। परंपरागत जनसंपर्क और आधुनिक तकनीक का यही समन्वय संगठन को समय के साथ और अधिक प्रभावी तथा मजबूत बना रहा है।

उन्होंने तीनों बैठकों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता, महिलाओं की भागीदारी और युवा शक्ति से सीधा संवाद विकसित हरियाणा और विकसित भारत के संकल्प को और गति देगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X