Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता:  डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Monday, August 10, 2026 19:15 PM IST

पानीपत, 10 अगस्त। भाजपा जिला कार्यालय “श्याम कमल” में सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडियां ने की।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने सदियों पहले ऐसे समरस समाज की कल्पना की थी, जहां जाति और भेदभाव के लिए कोई स्थान न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर मिले। उनकी 650वीं जयंती को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में निकलने वाली यात्राएं संत रविदास जी के समानता, समरसता और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेंगी।


संत रविदास जी का समरसता और समानता का संदेश भाजपा के लिए केवल विचार नहीं, संकल्प है:  डॉ. अर्चना गुप्ता

संत रविदास जी की 650वीं जयंती को देशभर में भव्य रूप से मनाया जा रहा है, यात्राएं जन-जन तक पहुंचाएंगी उनका संदेश


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसूचित समाज के महापुरुषों की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान देने के साथ गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अनुसूचित समाज के सम्मान, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। भाजपा के लिए अनुसूचित समाज केवल राजनीतिक भागीदारी का विषय नहीं, बल्कि भाजपा परिवार का अभिन्न और सम्मानित हिस्सा है।


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और निष्ठावान कार्यकर्ता है। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद ही भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग बनाता है। उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करते हुए संत रविदास जी के संदेश तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. बनवारी लाल, पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, डॉ. अशोक रंगा, श्री कृष्ण भुक्कल, श्री महावीर तथा योगेश तंवर सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X