Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

भिवानी की बेटियों ने सोने की बौछार कर दुनिया में चमकाया हरियाणा का नाम: डा. अर्चना गुप्ता

Updated on Sunday, August 09, 2026 19:52 PM IST

चंडीगढ़/भिवानी, 09 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस राज में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं को नेताओं और बिचौलियों के चक्कर काटने पड़ते थे और गरीब परिवारों को खेत, मकान तथा जेवर तक बेचने पड़ते थे, जबकि भाजपा सरकार ने व्यवस्था बदलकर युवाओं के हाथ में सिफारिश की पर्ची की जगह किताब दी है। आज हरियाणा का युवा लाइब्रेरी में बैठकर मेहनत कर रहा है और योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकारी नौकरी हासिल कर रहा है।

रविवार को भिवानी के शकुंतला गार्डन में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी बनाया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उसी व्यवस्था को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।


*भिवानी की बेटियों ने सोने की बौछार कर दुनिया में चमकाया हरियाणा का नाम: डा. अर्चना गुप्ता*

*भिवानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत, गूंजे ‘मोदी-नायब जिंदाबाद’ के नारे*

यह मेरा नहीं, भाजपा के प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान:  डा. अर्चना गुप्ता

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से केंद्र और हरियाणा में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार

भिवानी पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा भाजपा नेताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी-नायब जिंदाबाद’ और ‘डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

शकुंतला गार्डन में आयोजित अभिनंदन समारोह में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी समेत अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

स्वागत से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने कहा, “यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान है।” उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और कार्यकर्ता इसकी रीढ़ हैं। बूथ का कार्यकर्ता जब पसीना बहाता है, तभी कमल खिलता है और सरकार बनती है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।


*पेपर लीक करने वाले अब थर-थर कांप रहे हैं*
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भर्ती परीक्षाओं में 69 बार पेपर लीक हुए, लेकिन कांग्रेस सरकार कठोर कार्रवाई करने में विफल रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कानून बनाया, जिसमें दोषियों के लिए 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने और 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पहले बेखौफ घूमने वाले पेपर लीक माफिया अब कानून के डर से थर-थर कांप रहे हैं।

*महिलाओं की सच्ची चिंता मोदी-नायब सरकार ने की*
महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार ने लिया।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों घरों में शौचालय बनवाए, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को पक्के घरों का लाभ मिला। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की सहायता और गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा, “अगर महिलाओं का कोई सच्चा अभिभावक है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं।”
राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न डरने वाले हैं, न रुकने वाले और न थकने वाले। प्रधानमंत्री मोदी जो संकल्प लेते हैं, उसे सिद्धि तक पहुंचाकर रहते हैं।

*भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है: श्रुति चौधरी*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल-संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। भाजपा का महिला सशक्तिकरण का केवल एक नारा नही है बल्कि भाजपा ने डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर महिलाओं में नया जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की कैबिनेट में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों व आमजन के हितों को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में नाबार्ड से मिली छह हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि से प्रदेशभर की नहरों का जीर्णाेद्धार करवाया जाएगा। उनका प्रयास है कि उनका काम बोले। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी जिम्मेवारी लगाई जाएगी, उनको हर हाल में पूरा किया जाएगा।

*डॉ. अर्चना गुप्ता की कार्यशैली बड़ी अनुपम है: किरण चौधरी*

पूर्व राज्य सभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता की कार्यशैली बड़ी अनुपम है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभालते ही महिलाओं मे नई जान डालने का काम किया है। महिला आरक्षण बिल के समय भी डॉ अर्चना गुप्ता ने बड़ी ही बारीकी से महिलाओं के हित में संगठन का काम किया, जिसकी हर तरफ तारीफ हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी संख्या में मौजूदगी पर किरण चौधरी ने कहा कि जहां महिलाएं होती हैं, वहां काम और अधिक मजबूती से होता है और सभी काम शुभ होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जगह अब श्रुति चौधरी ने जिम्मा संभाल लिया है, जो बखूबी निभा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भिवानी में श्रुति चौधरी के प्रयासों से करीब 400 करोड़ रुपए की राशि से पेयजल व सीवरेज सिस्टम सुधारा जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, जिला प्रभारी रेनू डाबला, पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, हरियाणा महिला आयोग की वाईस चेयरपर्सन मीना परमार, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल,  जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


*किसानों के हित में भाजपा सरकार ने खत्म की बिचौलिया व्यवस्था*
किसानों के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस शासन में एमएसपी में नाममात्र की बढ़ोतरी होती थी, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में छह हजार रुपये सीधे पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में लघु सचिवालयों में बैठकर किसानों के काम की सेटिंग करने वाले बिचौलियों को भाजपा सरकार ने घर बैठा दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार फसल खराब होने पर किसानों को उचित मुआवजा दे रही है और हरियाणा में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय किसान हित में ऐतिहासिक कदम है।


*प्राकृतिक खेती अपनाएं, कीटनाशकों पर निर्भरता घटाएं किसान*
डा. अर्चना गुप्ता ने किसानों से प्राकृतिक खेती और फसल चक्र अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक कीटनाशकों का प्रयोग स्वास्थ्य और मिट्टी दोनों के लिए नुकसानदायक है। किसान गोबर और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों का अधिक उपयोग करें तथा कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली वैकल्पिक फसलों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ऐसी खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता और सब्सिडी दे रही है।

*भिवानी की बेटियों ने दुनिया में बढ़ाया हरियाणा का मान*
भिवानी की खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यहां की बेटियों और खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से देश-दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। भिवानी की बेटियों ने पदकों, विशेषकर स्वर्ण पदकों की बौछार कर साबित किया है कि हरियाणा की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सरकार की नीतियों के केंद्र में गरीब, किसान, महिला और युवा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।



Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X