Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

रोहतक में धूमधाम से मनाया गया भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा

Updated on Sunday, August 09, 2026 19:39 PM IST

रोहतक: भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज रोहतक में हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात युवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और वर्तमान समय में युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भारतीय युवा कांग्रेस आगे भी युवाओं के अधिकारों, रोजगार, शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी तथा हर स्तर पर युवाओं की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेगी।
हरियाणा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा भारतीय युवा कांग्रेस का इतिहास संघर्ष, सेवा और युवाओं की आवाज को मजबूती देने का रहा है। आज स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि युवाओं से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती के साथ उठाएंगे। बेरोजगारी, शिक्षा, रोजगार के अवसर और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर युवा कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि देश का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और युवा कांग्रेस हर मंच पर उनके हक और अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों युवाओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाया।
इस अवसर पर मुख्य तौर पर मोहित मलिक, तन्मय चौधरी, कपिल बुक्कर, अजय हुड्डा एवं शुभम सैनी मौजूद रहे।
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X