Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated on Sunday, August 09, 2026 19:06 PM IST

गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया।

शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज मल्होत्रा और स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की धर्मपत्नी नीलम कुमार ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर पंजाबी बिरादरी महासभा के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोग डॉ. सुभाष खन्ना, भीम वासुदेव, एच. एस. चावला, अनुराग बक्शी, सुरेश दुआ, दीवान दुरेजा, सुरेश चौधरी, प्रदीप नरुला सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद थे।


शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चला। शिविर के संयोजक राजीव कुमार ने बताया कि शिविर में लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। राजीव कुमार ने कहा कि स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार समाजसेवा और धार्मिक कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रहे। उनकी याद में लगाया गया यह स्वास्थ्य शिविर सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण है।

-निशुल्क जांच शिविर में 150 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ


मरीजों की बीपी, शुगर, वजन और अन्य प्रारंभिक जांचें भी नि:शुल्क की गईं। शिविर की खास बात यह रही कि इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों की जांच कर उन्हें दवाओं और आगे के उपचार के बारे में सलाह भी दी गई। शिविर में सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सक डॉ. सुभाष खन्ना जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. समिति कौशिक दंत विशेषज्ञ, डॉ. नीति कुमार खन्ना स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. विक्रांत खन्ना ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, डॉ. मधुर जैन हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. जॉय चक्रवर्ती जनरल फिजिशियन, डॉ. सतीश नागपाल नेत्र एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को जीवनशैली संबंधी बीमारियों, खान-पान और नियमित जांच के प्रति जागरूक भी किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X